scriptमेरठ में ‘सरकार’ के स्वागत में 1857 की क्रांति आैर शहीदों को इस तरह किया जाएगा याद, ये है पूरी तैयारी | up BJP's working Committee meeting preparations of welcme in Meerut | Patrika News
मेरठ

मेरठ में ‘सरकार’ के स्वागत में 1857 की क्रांति आैर शहीदों को इस तरह किया जाएगा याद, ये है पूरी तैयारी

कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठकी तैयारियां हुर्इ तेज
 

मेरठAug 10, 2018 / 01:00 pm

sanjay sharma

meerut

मेरठ में ‘सरकार’ के स्वागत में 1857 की क्रांति आैर शहीदों को इस तरह किया जाएगा याद, ये है पूरी तैयारी

मेरठ। मेरठ में हो रही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियाें को लेकर पश्चिम उप्र भाजपा के पदाधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक जुटे हैं। संगठन के भीतर तैयारियों को लेकर अधिकारियों को हस्ताक्षेप का अधिकार नहीं दिया गया, लेकिन बाहरी व्यवस्था के लिए प्रशासन चुस्त दिख रहा है। वाहन व्यवस्था व भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में जीत की खोज के उद्देश्य से आगामी 11 और 12 को प्रदेश सरकार मेरठ में रहेगी। जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर सभी विभागों के मंत्रियों के अलावा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थिति रहेंगे। क्रांतिधरा मेरठ में भाजपा महासमर 2019 की रणनीति पर मंथन करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की यह बैठक कई मायने में खास मानी जा रही है। बैठक को सफल बनाने के लिए पश्चिमी क्षेत्र के पदाधिकारी रात-दिन एक किए हुए हैं। तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को टीम बनाकर जिम्मेदारी दे दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत के अभियान को ध्यान में रखते हुए इस दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वाधिक ध्यान सफाई पर रखा गया है।
यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में हो रहे जातीय संघर्ष से 2019 में इस पार्टी के लिए बनेगी बड़ी मुसीबत

शहर के सभी चौराहों पर बनेगी रंगोली

कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के प्रमुख रास्ते और चौराहों पर भाजपा ने सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई जाएंगी। रंगोली से चौराहों को सजाया जाएगा। रंगोली की थीम 1857 की क्रांति बेस पर होगी। जिससे आने वाले मेहमानों को मेरठ के इतिहास से भी रूबरू कराया जा सके। कार्यसमिति की बैठक की तमाम बड़ी जिम्मेदारी संगठन के बड़े पदाधिकारियों ने संभाली हुई है। मेरठ प्रशासन को जाम और सुरक्षा जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यह भी कहा गया है कि दो दिन में अगर कोई पदाधिकारी या वीआईपी मेरठ में जाम में फंसा तो सीधे तौर पर इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा। कांवड़ यात्रा के समाप्त होते ही हाइवे और शहर की सड़कों पर बनाए गए ब्रेकर और अस्थायी डिवाइडर को हटाया जा रहा है। बताते चलें कि बैठक में भाग लेने आने वाले अधिकांश लोग सड़क मार्ग द्वारा ही मेरठ में आएंगे। ऐसे में आने वाले वीआईपी को कोई परेशानी न हो इसके लिए यातायात व्यवस्था दुरूस्त की गई है। इसके लिए शहर की मुख्य सड़कें और हाइवे से बनाए गए ब्रेकर साफ करने का कार्य तेजी से हो रहा है।
यह भी देखेंः यूपी के इस शहर में फैली जातीय हिंसा, अब तक एक युवक की मौत और दर्जनों घायल

ये विभाग जुटे हैं तैयारी में

भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक की तैयारी में जिन विभागों का लगाया गया हैं उनमें हैं पंचायती राज विभाग, लोक निर्माण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, संभागीय परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों आदि को जिम्मेदारी दी गई है।
जिले में बनेंगे 98 तोरण द्वार

प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए जिले की सीमा और शहर के भीतर 98 तोरण द्वार बनाए जाएंगे। इन तोरण द्वारों के नाम शहीदों, भाजपा के दिवंगत नेताओं के नाम, दलित चिंतकों के नाम पर रखे जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने 2019 से पहले राम मंदिर को लेकर भाजपा को दी यह चेतावनी, मच गर्इ खलबली

बनाए जाएंगे ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं’ बूथ

शहर में आने वाले हर मुख्य मार्गों पर भाजपा ने बूथ बनाए हैं जो बाहर से आने वाले मेहमानों की मदद करेंगे। उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने तथा अन्य जानकारियों को उपलब्ध कराएंगे। ये बूथ रेलवे स्टेशन पर भी बनाए जाएंगे। बाईपास पर परतापुर चौराहे पर, मोदीपुरम, मवाना रोड, हापुड़ रोड पर भी भाजपा कार्यकर्ता बूथ पर मुस्तैद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो