scriptगजब! मास्क नहीं लगाने वालों से UP Police ने एक दिन में वसूले इतने लाख रुपये | Up police recovered more than 5 lac from people not wearing mask | Patrika News
मेरठ

गजब! मास्क नहीं लगाने वालों से UP Police ने एक दिन में वसूले इतने लाख रुपये

Highlights
जिले भर में चला मास्क चेकिंग अभियान
600 से अधिक वाहनों के चालान और 22 सीज
पुलिस की लोगों को नसीहत बिना मास्क न निकले घर से

मेरठSep 29, 2020 / 01:17 pm

Rahul Chauhan

mask_1.jpg
मेरठ। जिले में महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए लागू नियमों का उल्लंघन करने पर अब जिला पुलिस ने सख्ती कर दी है। एक ही दिन में बिना मास्क वालों से पुलिस ने 5:5 लाख रूपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने इस दौरान 600 से अधिक वाहनों के चालान काटे और 22 वाहनों को सीज कर दिया।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू एपिडेमिक अध्यादेश के तहत एक दिन में 5 लाख 50 हजार का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया। इस दौरान पूरे जिले में करीब 2500 लोगों के चालान किये। साढ़े पांच लाख 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कोरोना संक्रमण फिर तेजी से पैर पसार रहा है। बिना मास्क घूम रहे लोगों से पुलिस ने 500 रुपये का हर्जाना वसूलना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बिना मास्क घूम रहे लोगों पर चालान कार्रवाई करके उन्हें प्रताडि़त करना नहीं, बल्कि उन्हें संक्रमण से बचाना है। पुलिस ने नियम तोडऩे वाले लोगों को सभ्य तरीके से समझाया भी और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा भी गया। यह व्यवस्था इसी तरह से रहेगी। बिना मास्क पकड़ने जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों को कोविड—19 के नियमों को माने की सलाह दी है। वहीं ऐसे लोग जो मास्क तो लगाए थे लेकिन वो मास्क मुंह पर न होकर नीचे किया हुआ था उनको भी पुलिस ने नसीहत देते हुए चालान काट दिया। पुलिस ने इस दौरान लालकुर्ती चौराहा,बेगमपुल, हापुड स्टैंड, घंटाघर,बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, आबूलेन इत्यादी जगहों पर चेकिंग की।
//?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो