4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

वाल्मीकि समाज के लोगों ने सलमान की नर्इ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का पोस्टर फाड़ा आैर पोत दी कालिख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 22 Dec 2017, 4:25 PM IST

Meerut

मेरठ। फिल्म अभिनेता सलमान खान आैर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ वाल्मीकि समाज सड़कों पर आ गया है। इनका कहना है कि दोनों ने वाल्मीकि समाज पर अमर्यादित टिप्पणी की है, इसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे आैर सिनेमाघरों पर सलमान की नर्इ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' नहीं चलने देंगे। वाल्मीकि समाज के नेताआें ने चेतावनी दी है कि सलमान व शिल्पा के खिलाफ यदि कोर्इ कार्रवार्इ नहीं की जाती, तो दाेनों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इससे पहले वाल्मीकि समाज के लोग कमिश्नरी चौराहे पर एकत्र हुए आैर सलमान खान का पुतला फूंका। इसके बाद यहीं चाैराहे पर लगे सलमान की नर्इ फिल्म के पोस्टर फाड़ा आैर डंडों से पीटते हुए पोस्टर पर कालिख पोत डाली।

इसलिए नाराज है वाल्मीकि समाज

दलित पिछड़ा वर्ग महासभा के बैनर तले शुक्रवार को कैलाश चंदोला, शिवा भारती, नितिन मनोठिया, मनोज टिमिकिया, गौरव, अवनीश, नितिन महरौल, रामभगत समेत वाल्मीकि समाज के काफी लोग कमिश्नरी पार्क पर एकत्र हुए। इनका कहना था कि फिल्म अभिनेता सलमान खान व शिल्पा शेट्टी ने एक टीवी चैनल पर कपड़े पहनने को लेकर वाल्मीकि समाज पर अमर्यादित टिप्पणी की है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसी बात को दोहराया है। वाल्मीकि नेताआें का कहना है कि उनके समाज के लोगों ने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया आैर अपना काम र्इमानदारी से करते आए हैं। उनकी इज्जतदार काैम है आैर समाज से गंदगी साफ करने का काम करते हैं। सलमान व शिल्पा ने उनके समाज पर टिप्पणी करके मर्यादा तोड़ी है आैर जल्दी ही इन दोनों के खिलाफ कार्रवार्इ नहीं होती, तो शनिवार को इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा आैर रासुका लगाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सलमान की नर्इ फिल्म को सिनेमाघरों में चलने नहीं दिया जाएगा आैर प्रदर्शन किया जाएगा।

पोस्टर दिखने पर गुस्सा उतारा

वाल्मीकि समाज के लोग कमिश्नरी पार्क पर सलमान का पुतला फूंकने के बाद शांत खड़े हो गए थे, तभी प्रदर्शन में शामिल कुछ युवकों की नजर वहां लगे सलमान की नर्इ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के पोस्टर पर पड़ गर्इ। ये युवक पोस्टर के पास पहुंचे आैर इसे फाड़ने लगे। कुछ युवक पोस्टर पर डंडे बरसाने लगे, तो एक युवक कालिख लेकर आया आैर सलमान के पोस्टर पर पोत दी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश