मेरठ

Meerut Weather Today : सुबह की शुरूआत गुनगुनी धूप के साथ, आज ऐसा रहेगा मेरठ के मौसम का हाल

Today Weather update आज मंगलवार को सुबह की शुरूआत हल्की गुनगुनी धूप के साथ हुई है। मौसम विभाग की माने तो अब बारिश की संभावना पूरी तरह से खत्म तो नहीं हुई लेकिन कम जरूर हुई है। हालां कि अभी मेरठ और आसपास के जिलों में 30 सितंबर तक बारिश की कुछ संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान इस समय 30 डिग्री के आसपास है। वहीं वायु गुणवत्ता में बारिश के बाद कुछ सुधार हुआ था। लेकिन अब फिर से एक्यूआई में बढ़ोत्तरी की भी संभावना जताई जा रही है।
 

मेरठSep 27, 2022 / 08:35 am

Kamta Tripathi

Meerut Weather Today : सुबह की शुरूआत गुनगुनी धूप के साथ, आज ऐसा रहेगा मेरठ के मौसम का हाल

Today weather update मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में सितंबर महीने में हुई झमाझम बारिश के बाद कल सोमवार को आसमान में हल्के बादलों के बीच धूप निकली। आज मंगलवार को आसमान पूरी तरह से साफ है और गुनगुनी धूप निकली हुई है। हालांकि सोमवार को बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली चल रही है। रविवार की दोपहर से मौसम में हल्का बदलाव शुरू हो गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 29ः0 और न्यूनतम तापमान 21ः6 डिग्री रहा। माना जा रहा है कि अब मानसूनी बरसात का दौर थम जाएगा।
मौसम विभाग ने गत शनिवार को मेरठ और अन्य आसपास के जिलों में ग्रे अलर्ट जारी किया था। जिसके तहत दो घंटे के अंतराल में 15 मिली बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं तेज हवा का भी अंदेशा जताया गया था। लेकिन दिन में बारिश नहीं हुई। हालांकि हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई। इसके पहले शुक्रवार की रात में को रिमझिम बूंदाबांदी होती रही। गत शनिवार की सुबह तक मेरठ में करीब 30 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी।
यह भी पढ़ें

CCSU Meerut news : सीसीएसयू के छात्रों ने फेल होने पर विवि परिसर में किया धरना प्रदर्शन

मेरठ में सितंबर में सामान्य वर्षा 130 मिलीमीटर तक ही होती है। लेकिन इस बार सितंबर में बारिश 200 मिलीमीटर के पार हो गई है। मेरठ मोदीपुरम के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानी डा0 एन0 सुभाष ने बताया कि रविवार को बारिश की संभावना बनी हुई थी। लेकिन पल-पल मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसके चलते कुछ भी कहना मुश्किल है। मेरठ के पड़ोसी जिले बागपत में चार दिन की बारिश के बाद आज सोमवार की सुबह मौसम बदला तो पूरे वातावरण में अब ठंड का अहसास होने लगा है। बागपत में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। बागपत में न्यूनतम तापमान जहां 24 डिग्री रहा वहीं अधिकतम तापमान 31 रिकॉर्ड किया गया।

Home / Meerut / Meerut Weather Today : सुबह की शुरूआत गुनगुनी धूप के साथ, आज ऐसा रहेगा मेरठ के मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.