यह रह सकता है तापमान
तेज बारिश के साथ रविवार को बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है, जबकि सोमवार को बादल छाए रहेंगे। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान के 30 डिग्री और न्यूनतम के 25 डिग्री रहने की संभावना है।