scriptWeather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड | weather forecast for 28 and 29 january | Patrika News

Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

locationमेरठPublished: Jan 28, 2021 10:09:59 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
– 26 जनवरी की रात न्यूनतम तापमान 2ः9 डिग्री तक पहुंचा
– पश्चिम के 5 जिलों सहित प्रदेश के 40 जिलों में आरेंज अलर्ट
– अभी दो दिन कडाके की सर्दी पड़ने की संभावना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। इस बार 26 जनवरी 2021 पिछले 17 वर्षों के बाद सबसे ठंडी रही। 26 जनवरी 2021 को मेरठ में रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री तक पहुंच गया। बढ़ती ठंड और कोल्ड वेव के बीच मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और शामली सहित प्रदेश के 40 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें

किसान आंदोलन के खिलाफ सामूहिक मुंडन कराकर किया अनोखा प्रदर्शन

मौसम विभाग के अनुसार इस बार गणतंत्र दिवस की रात सबसे अधिक ठंडी रही। इससे पहले 2005 में तापमान 5-9 डिग्री तक गया है। 2010 में यही तापमान 7.4, वर्ष 2015 में 8.3, वर्ष 2019 में 5.1 , वर्ष 2020 में 4.6 तक गया था। यानी पिछले 17 वर्षों में 26 जनवरी की रात सबसे अधिक सर्दी भरी रही। मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी उत्तरी और मध्य भारत में शुष्क हवाएं चलती रहेंगी। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान मेरठ का 4.8 डिग्री तक पहुंच गया।
यह भी देखें: 2021 में तापमान ने तोड़ा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि मेरठ में ठंड सामान्य से 7 डिग्री कम है और गंभीर शीत लहर की स्थिति है। सुबह की शुरुआत मेरठ सहित कई जिलों में घने कोहरे के साथ हुई और ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। पहले दृश्यता की स्थिति में बहुत सुधार हुआ। 28 और 29 जनवरी को तेज ठंड और शीत लहर चलने की पूरी संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने इसे ठंड के मौसम का आखिरी झटका बताया है।
https://youtu.be/5yFCsqaw32w
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो