यह भी पढ़ेंः
गर्मी के मौसम में बढ़ गया इन बर्तनों का क्रेज, देखें वीडियो बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आग उगल रहे सूरज और बढ़ते तापमान से लोग घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया। दोपहर के समय तो शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तापमान में इजाफा हो रहा है। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। भीषण गर्मी में लोग बचाव के लिए मजबूरी में घरों में कैद होने को मजबूर हैं। जरूरी कार्य से निकलने वाले युवक और युवतियां सिर और मुंह को कपड़े से ढक कर घर से निकल रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे बाजारों की रौनक भी कम दिखाई दी। आलम यह है कि रात्रि के समय में भी बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पेशे से टीचर रूबी ने बताया कि गर्मी के कारण त्वचा झुलसनी शुरू हो गई है। पिछले दो दिन से गर्मी अधिक बढ़ी है।
यह भी पढ़ेंः
VIDEO: गर्मी में अगर सेहत को लेकर बरती असावधानी तो होंगे गंभीर परिणाम सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाआें के चलते तापमान बढ़ने के साथ ही धूल के कण भी हवा में उड़ रहे हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ेगा। चक्रवाती हवाआें का असर बढ़ने से मौसम बदलेगा। अगले तीन दिन में इससे गर्मी बढ़ेगी आैर तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा हो सकता है आैर मौसम शुष्क बना रहेगा। उन्होंने लोगों को अलर्ट किया है कि अगले तीन दिन लोग तेज गर्म हवाआें से बचें, क्योंकि ये शरीर के लिए भी घातक साबित हो सकती हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें
patrika Hindi News App