
जुलाई में कम हुई बारिश, बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस
मेरठ। मेरठ में मौसम कमाल दिखा रहा है। कहीं धूप और बारिश दोनों एक साथ हो रही है तो कहीं धूप और सूरत की तल्खी से लोग बेहाल होने लगे हैं। पिछले दो दिनों से गर्मी की रफ्तार अचानक से बढ गई है। इस समय आसमान से काले बादल गायब हो गए हैं। जो थोड़े बहुत दिखाई भी दे रहे हैं वे सूर्य की किरणों के तेज को रोकने असफल साबित हो रहे हैं। उमस भरी गमी ने मई-जून जैसा कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों को इससे बेचैनी भी होने लगी है। फिलहाल कुछ दिन तक मौसम में तल्खी बनी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
शनिवार यानी 15 अगस्त के पहले कुछ दिन तक काफी राहत थी। आसमान में छाए काले और घने बादलों से बारिश हो रही थी। लगातार कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश ने मानो तपते बदन को राहत दी थी। बारिश के कारण तापमन में कमी आई और राहत मिली। दो-तीन दिन तक राहत के बाद मौसम फिर बदलने लगा है। शनिवार के बाद से मेरठ और पश्चिम उप्र के आसमान से काले बादल एकदम से गायब ही हो गए। स्वतंत्रता दिवस पर के दिन मौसम साफ था।
आसमान पर हल्के बादल रहे। इससे सूर्य और बादलों में लुकाछिपी का खेल दिन भर चलता रहा। हालांकि उमस बरकरार थी। सारी रात बीत गई लेकिन बारिश एकदम नहीं हुई।
रविवार की सुबह आसमान पर से बादल एकदम साफ हो चुके थे। सूर्य के तेज होने के साथ ही किरणें सीधी धरती पर पड़ने लगीं और गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। इस समय आलम यह है कि कड़ी धूप में सड़क पर निकलने वालों को दिक्कत हो रही है। उमस भरी गर्मी का वर्चस्व भी तेज है। कूलर और पंखे एक बार फिर बेअसर साबित होने लगे हैं। सिर्फ एसी ही ऐसे मौसम में काम दे रहा है।
गरम मौसम बीमारी का भी कारण बन रहा है। कभी तेज बारिश तो कभी धूप। कभी आसमान में काले और घन बादल तो कभी रिमझिम फुहार। ऐसे मौसम में मौसमी बीमारियों ने भी लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। जुकाम, खांसी से पीडि़त लोगों की भीड़ डाक्टरों पास लगनी शुरू हो गई है।
Updated on:
16 Aug 2020, 2:03 PM IST
Published on:
16 Aug 2020, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.