मेरठ। मेरठ में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध और उन पर अंकुश लगाने में नाकाम मेरठ पुलिस की खबर लेने के लिए महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने एसएसपी से मिलने का समय मांगा। मेरठ के शास्त्रीनगर में रहने वाली राखी त्यागी एसएसपी नितिन तिवारी से उन्होंने एक दिन पहले मिलने का समय मांगा था। एसएसपी ने उनको मिलने का समय भी दिया, लेकिन जब वह उनके कार्यालय में पहुंची तो एसएसपी वहां पर नहीं मिले। आयेाग सदस्य राखी त्यागी पहले तो काफी देर तक कार्यालय में बैठकर एसएसपी का इंतजार करती रही, लेकिन जब वे नहीं आए तो उन्होंने एसएसपी नितिन तिवारी के सीयूजी नंबर पर फोन किया। फोन एसएसपी के पीआरओ ने उठाया।