मेरठ

अनोखा प्रदर्शन: महिला कांग्रेसियों ने ईंट के चूल्हे पर बनाई रोटी, घी की जगह पानी

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनभाजपा सरकार पर लगाया आपदा में जनता के साथ धोखे का आरोपबढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

मेरठJul 05, 2021 / 06:48 pm

shivmani tyagi

प्रदर्शन

पत्रिका न्यूज नटेवर्क
मेरठ ( Meerut ) बढ़ती महंगाई के विरोध में रोज विपक्षी दल धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन ( Protest ) किया। महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कलक्ट्रेट में ईंट का चूल्हा बनाकर रोटी सेकी और रोटी में घी की जगह पानी चुपड़कर राहगीरों को खिलाया। महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि महंगाई इतनी हो गई है कि रसोई गैंस में खाना पकाना मुश्किल हो गया है। देशी घी भी काफी महंगा हो गया है। इसलिए अब घी की जगह पानी से काम चलाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें

जिला गाजियाबाद में युवक ने सरेआम तान दी पिस्टल बोला कब तक बचोगे, वीडियो वायरल

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरठ उषा चिन्योट की अगुवाई में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी अपनी कमेटी के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप वहीं पर ईंटों का चूल्हा बनाकर रोटी सेकी। उषा चिन्योट ने कहा कि महिलाओं को रसोई गैस की वृद्धि से घर चलाना दूभर हो गया है। कोरोना से आर्थिक संकट बढ़ा है। लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने आपदा में अवसर के रूप में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम निरंतर बढ़ाए है जबकि लोगों के पास रोज़गार के साधन घट गए हैं।
यह भी पढ़ें

संजय निषाद और ओम प्रकाश राजभर ने एक दूसरे पर छोड़े प्यार भरे तीर

महानगर महिला अध्यक्ष ने ज़िलाधिकारी महोदय के माध्यम से राज्यपाल महोदय के नाम रसोई गैस के दाम घटाने के लिए ज्ञापन दिया। इस अवसर पर ज़ाहिद अन्सारी, प्रदेश सचिव मोनिन्दर सूद वाल्मीकि,अध्यक्ष पश्चिमी यूपी दलित कांग्रेस योगी जाटव महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ,रोबिंन नाथ गोलू व नसीम सैफी, दलित कांग्रेस अध्यक्ष रोहन बहोत्रा,तेजपाल डाबक़ा,रीना शर्मा आदि बहुत संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें

UP Weather Updates : 10 जुलाई से पूरे यूपी में सक्रिय होगा मानसून, अगले 48 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार बड़े दलों का नहीं होगा गठबंधन, छोटी पार्टियों की बढ़ी पूछ, जानें- क्या बन रहे सियासी समीकरण

Home / Meerut / अनोखा प्रदर्शन: महिला कांग्रेसियों ने ईंट के चूल्हे पर बनाई रोटी, घी की जगह पानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.