मेरठ

गजब: अक्टूबर के महीने में पेड़ पर आम

Highlights
शास्त्रीनगर स्थित आम के पेड़ पर आ रही बौरकृषि वैज्ञानिकों ने माना ग्लोबल वार्मिक का असरअक्टूबर का मौसम आम की बौर के लिए मुफीद

मेरठOct 14, 2020 / 04:32 pm

lokesh verma

मेरठ। अक्टूबर के महीने में पेड़ पर आम। जी हॉ! हैं न हैरानी करने वाली बात। लेकिन मेरठ में तो कम से कम ऐसा ही है। आम के एक पेड़ पर इन दिनों आम आए हुए हैं और उस पर बौर भी आ रहा है। अक्टूबर के महीने में पेड़ पर आम आने के कारण लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। लोग उत्सुक होकर पेड़ के पास जाकर आम को आश्चर्य चकित होकर देख रहे हैं। लोगों को इसलिए आश्चर्य हो रहा है कि इन दिनों अक्टूबर का आधा महीना भी बीत चुका है। ऐसे में आम के पेड़ के पेड़ पर फल का आना वाकइ आश्चजनक है। वहीं आम आने की इस प्रक्रिया को ग्लोबल वार्मिक का नतीजा बताया जा रहा है।
कृषि वैज्ञानिक डा0 आरएस सैंगर का कहना है कि मौसम के बदले मिजाज और ग्लोबल वार्मिंग का असर इस बार आम की फसल पर पूरी तरह दिखाई दिया है। कहीं पर समय से पहले बौर आ गए तो फसल पूरी तरह से नहीं हो पाई। समय से पहले आए बौरों ने बागवानों में निराश किया था। वहीं मौसम की मार से भी फसल को व्यापक नुकसार हुआ है। डा0 सैंगर कहते है कि आम के पेड़ में बौर आने का समय फरवरी के मध्य का है। इस बार अक्टूबर में उस तरह की सर्दी नहीं पड़ रही है जो कि होनी चाहिए थी। इस कारण से भी आम के पेड़ों पर इस मौसम का असर पड़ रहा है और बौर आ रहे हैं। पेड़ में आ रहे आम के फल इस मौसम परिवर्तन का ही नतीजा माना जा सकता है।
मेरठ में अक्टूबर में मार्च जैसा मौसम
इस समय मेरठ में अक्टूबर के महीने में मार्च जैसा मौसम बना हुआ है। आमतौर पर आम के पेड़ पर मार्च के शुरूआती दिनों में ही बौर आना शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार ग्लोबल वार्मिग का असर कह ले या फिर बारिश का कम होना। अक्टूबर में मार्च जैसा तापमान बना हुआ है। इसी कारण अक्टूबर के मौसम में आम के पेड़ पर आम आ रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.