मेरठ। बकरीद से ठीक पहले वीडियाे कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्इ जनपदों में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर काफी नाराजगी जतार्इ थी। उन्होंने इन जनपदों के एसएसपी को बदलने के संकेत भी तभी दे दिए थे। बकरीद के बाद हुआ भी वैसा भी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ जनपद में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय से नाराज थे आैर फिर उन्होंने यहां के एसएसपी को बदलकर कानपुर के एसएसपी अखिलेश कुमार को चार्ज दिलाया। एसएसपी अखिलेश कुमार ने भी पहली क्राइम मीटिंग में थानेदारों को क्राइम रोकने के एेसे निर्देश दिए थे कि सबको बैठकर पसीना आ गया था, लेकिन पिछले दो दिन में डकैती आैर हत्या की वारदात ने पुलिस की भूमिका पर जनता ने सवालिया निशान लगा दिया। दोनों ही घटनाआें में अगर पुलिस मुस्तैद होती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था, लेकिन पुलिस मुस्तैद नहीं निकली। इसी कारण पुलिस की किरकिरी हो रही है आैर पुलिस अफसरों को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।