जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण नदी की तरफ जा रहे थे। तभी देखा की रेलिंग बिहीन पुल के नीचे काले कलर की बुलेट गाड़ी नदी में दिखाई दे रही है। क्षेत्रीय लोगों में हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना पड़री पुलिस को दी गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से उस मोटरसाइकिल को पानी से बाहर निकाला गया।
देखने से ऐसा लग रहा था जैसे वाहन कई दिनों से पानी के भीतर ही है। हालांकि आशंका व्यक्त की जा रही कि बुलेट के साथ कोई नदी में होगा। मगर नदी में काफी देर खोजबीन के बाद भी किसी का पता नही चला। पड़री थाना प्रभारी श्री कांत राय का कहना है कि मालिक का पता लगया जा रहा है। फिलहाल लोग लावारिस हालत में मिले गाड़ी को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।