scriptझारखंड के शातिर शूटर को अहरौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार | Ahraura Police arrested Vicious shooter of Jharkhand | Patrika News
मिर्जापुर

झारखंड के शातिर शूटर को अहरौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

छोटू के पास से एक स्कार्पियों एक स्कार्पियों एवं चालक को भी हिरासत मे लिया गया है

मिर्जापुरJan 25, 2019 / 03:27 pm

sarveshwari Mishra

up police

up police

मिर्ज़ापुर. अहरौरा पुलिस ने झारखंड पुलिस के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र के खुटहा गांव के पश्चिम तरफ स्थित दमाद पहाड़ी के पास से झारखंड का कुख्यात अपराधी एवं अमन श्रीवास्तव गैंग के शूटर रियाज अंसारी के भाई शहादत अंसारी उर्फ छोटू को शुक्रवार को ससुराल से सुबह गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। छोटू के पास से एक स्कार्पियों एक स्कार्पियों एवं चालक को भी हिरासत मे लिया गया है।

बता दें कि झारखंड प्रांत के रामगढ़ जनपद में कोयला माफिया गिरोह अमन श्रीवास्तव व विकास तिवारी वर्तमान समय में कोयला के व्यवसाय को लेकर रामगढ़ जनपद में कोयले के विवाद को लेकर दोनों गिरोह आए दिन एक दूसरे की हत्या ,लूटपाट, रंगदारी व आगजनी करते रहते हैं। जिसमें दोनों गिरोह के सदस्य भी वारदात में शामिल होते हैं। घटना को अंजाम देकर आस-पास के राज्यों में छिप जाते हैं। अहरौरा पुलिस ने झारखड पुलिस के सहयोग से अमन श्रीवास्तव गिरोह के शातिर अपराधी शहादत अंसारी को अहरौरा पहाड़ी से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। यह शातिर अपराधी कई घटनाओं में वांक्षित है और तीन बार जेल जा चुका है। अहरौरा थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि यह अमन श्रीवास्तव गैंग का सक्रिय सदस्य शहादत अंसारी पुत्र नूरहसन निवासी रोचक थाना पतरातु जनपद रामगढ़ झारखंड का रखने वाला है। गिरोह के अन्य सदस्य के साथ मिल कर हाल ही में 31 दिसंबर 2018 को थाना पतरातू रामगढ़ में आगजनी मारपीट हत्या का प्रयास रंगदारी किया था। जिसमें थाना पतरातू में इसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।झारखंड पुलिस तभी से इसकी तलास कर रही थी। झारखंड पुलिस को पता चला कि शूटर शहादत अंसारी पहाड़ी थाना अहरौरा से छिपा है।उसने अहरौरा पुलिस के सहयोग से 25 जनवरी को पहाड़ी पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक स्कार्पियो गाड़ी और मोबाइल बरामद किया गया है।अहरौरा पुलिस ने कागजी करवाई कर उसे झारखड पुलिस को सौप दिया गया।
BY-Suresh Singh

Home / Mirzapur / झारखंड के शातिर शूटर को अहरौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो