scriptप्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार मिर्जापुर दौरे पर अनुप्रिया पटेल, प्रियंका गांधी के यात्रा का देंगी जवाब | Anupriya Patel will visit Mirzapur to answer Priyanka Gandhi Yatra | Patrika News
मिर्जापुर

प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार मिर्जापुर दौरे पर अनुप्रिया पटेल, प्रियंका गांधी के यात्रा का देंगी जवाब

प्रियंका गांधी के यात्रा का जवाब अब अनुप्रिया पटेल के आगमन पर जवाब देने की तैयारी

मिर्जापुरMar 23, 2019 / 09:38 am

sarveshwari Mishra

Anupriya Patel

Anupriya Patel

मिर्ज़ापुर. जनपद में कंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के बाद अब भाजपा और अपना दल(एस) आने वाले 24 मॉर्च को एनडीए गठबंधन से सयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के प्रथम जनपद आगमन पर अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसके लिए पार्टी नेताओं द्वारा कई जगह स्वागत की तैयारी चल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा भाजपा और अपना दल(एस) गठबंधन से अनुप्रिया पटेल को मिर्ज़ापुर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद अनुप्रिया पटेल पहली बार 24 मार्च को जनपद में आ रही है।
अनुप्रिया पटेल प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जनपद में आ रही हैं। पार्टी ने नरायनपुर में स्वागत समारोह की तैयारी की है। वहीं अनुप्रिया पटेल चुनार में गुहराज निषाद की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद विंध्याचल दर्शन पूजन करने के बाद कंतित शरीफ में दर्शन करेंगी। इसके बाद गुरुद्वारा में हाजिरी लगाने के बाद वह जीआईसी मैदान में सभा को सम्बोधित कर चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेगी। इसके अलावा नरायनपुर से मिर्ज़ापुर लौटते समय कई स्थानों पर स्वागत समारोह और लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। खास बात तो यह है कि इसमें से अधिकांश वही स्थान हैं, जहां से कुछ दिन पहले कंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची थी। इसीलिए सियासी हलकों में इसे प्रियंका गांधी के एक दिवसीय जनपद दौरे का एनडीए गठबंधन की तरफ से जबाब मांगा जा रहा है। माना जा रहा कि प्रियंका गांधी की यात्रा के बाद भाजपा और अपना दल(एस) अपनी ताकत दिखा कर महागठबंधन और कॉग्रेस को चुनावी अखाड़े में घेरने का प्रयास है। इसीलिए भाजपा की तरफ से भी इस चुनावी माहौल में जोरदार जबाब देने के तैयारी की जा रही है। हालांकि प्रियंका गांधी की यात्रा में कॉग्रेस कार्यकर्ताओ में जिस तरह से उत्साह देखने को मिला उससे तो अन्य दलों के बीच यह संदेश तो चला ही गया कि इस यात्रा ने कंग्रेसी कार्यकर्ताओ के बीच नए ऊर्जा का संचार किया है।
BY-Suresh Singh

Home / Mirzapur / प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार मिर्जापुर दौरे पर अनुप्रिया पटेल, प्रियंका गांधी के यात्रा का देंगी जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो