मिली जानकारी के अनुसार इलाके के नौगवां तुलसीपुर निवासी हृदयशंकर पटेल 45 वर्ष रविवार की शाम को घर से निकले थे। मगर, वह रात्रि में वापस घर नहीं लौटे। उनका काफी खोजबीन के बाद कंही पता नहीं चला। सुबह नहर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने नहर के किनारे लावारिस मोटरसाकिल देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मोटरसाइकिल की पहचान कर नहर में तालाश शुरू किया तो साठ मीटर दूर नहर से शव मिला। मौके पर पहुंचे हालिया थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने डॉग स्क्वायड बुलाकर घटना स्थल की जांच की मगर को सुराग नहीं मिला। नहर के किनारे शराब के बोतल की डक्कन और डिस्पोजल गिलास मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है उनका पूरा परिवार हालिया में रहता है। यहीं पर खेती करते है। उन्होंने यहां जमीन खरीदी थी। इसका विवाद भी कुछ लोगों से चल रहा था। वह बिहार से पांच दिन पूर्व ही आया था। मौके पर लालगंज सीओ भी पहुंचकर जांच किया। वहीं हालिया थानाध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।