scriptभाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, पुलिस ने छापेमारी के बाद जब… | Bjp leader Involved in Hemp smuggling news in Hindi | Patrika News
मिर्जापुर

भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, पुलिस ने छापेमारी के बाद जब…

फरार गांजा तस्कर कलवारी निवासी संजय कुमार सिंह है जो कि इलाके में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

मिर्जापुरOct 16, 2017 / 02:50 pm

Akhilesh Tripathi

Hemp smugglers

गांजा तस्कर

मिर्जापुर. अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चुनार पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक क्विंटल दस किलो गांजा बरामद किया है। घटनास्थल से एक तस्कर भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फरार गांजा तस्कर कलवारी निवासी संजय कुमार सिंह है जो कि इलाके में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार चुनार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गांजा तस्कर इलाके में गांजे की सप्लाई करने वाले हैं। इसी पर जब पुलिस ने चुनार कोतवाली अंतर्गत कुसम्ही गांव में दबिश दिया तो वहां दो बोरियों के पास बैठे लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने मौके से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है एक तस्कर भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार गांजा तस्करों में मड़िहान कलवारी निवासी रूपेंद्र कुमार सिंह और चुनार निवासी राजेश सोनकर शामिल है। फरार गांजा तस्कर कलवारी निवासी संजय कुमार सिंह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं।
पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने चार बंडल और दो झोले में 17 किलो गांजा और दो बोरियों में कुल 62 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही बोरी छोड़ कर भागे संजय सिंह की बोरियों की तलाशी लेने पर इसमें से 31 किलो गांजा निकाला।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी शहर संजय सिंह ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दिन-रात दबिश दे रही है। वहीं पुलिस पर मामले में राजनैतिक रूप से जुड़े व्यक्ति को हटाने के लिए दबाव डालने की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार गांजे की बरामदगी में भी पुलिस के खुलासे पर संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस पर आरोप लग रहे है। सूत्रों के मुताबिक गांजे की बड़ी खेप कलवारी मड़िहान से पुलिस ने बरामद किया था। मगर भारी राजनैतिक दबाव के बाद पुलिस ने पूरी कहानी ही पलट दी और इसकी बरामदगी चुनार इलाके से दिखाई गयी ।
BY- Suresh Singh

Home / Mirzapur / भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, पुलिस ने छापेमारी के बाद जब…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो