script24 घंटें में 5 सेमी की दर से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी | flood havoc from Yamuna water level rising at rate of 5 cm in 24 hours | Patrika News
मिर्जापुर

24 घंटें में 5 सेमी की दर से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी

जिला पंचायत ने नौका संचालन पर लगायी रोक, गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव

मिर्जापुरAug 21, 2019 / 09:15 am

sarveshwari Mishra

Flood havoc

Flood havoc

मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर में पिछले 24 घंटों से बारिस और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी पिछले चौबीस घंटों में 5 सेंटीमीटर के प्रति घंटे की दर से तेजी के साथ बढ़ रहा है। मिर्जापुर में बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। जिसमें जिले में बने सभी 37 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। वहीं जिला पंचायत ने नौका संचालन पर भी रोक लगा दिया है।

हालाकि गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से 3.034 नीचे बह रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। गंगा का पानी अब गंगा के तटवर्ती इलाको में घुसने लगा है। अभी गंगा का पानी 74.690 मीटर रिकार्ड किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल अभी कोई खतरा नहीं है। लेकिन पानी बढ़ने का यही रफ्तार रहा तो सबसे पहले गंगा के किनारे सदर तहसील के चील्ह स्थित हरसिंहपुर,गड़गेड़ी, मलाधरपुर, कमासिन गांव के लोग प्रभावित होंगे। इसके अलावा सीखड़ और छानवे के कुछ गांवों में भी पानी घुस सकता है। इन सब गांवो में बाढ़ का पानी सबसे पहले हरसिंगपुर गांव को प्रभावित करता है। इस गांव में अभी बाढ़ के डर की वजह से पशुओं को ऊंचाई के स्थान पर भेजा जा रहा है। वहीं जिला पंचायत द्वारा गंगा में नाव संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है। अपर जिला अधिकारी यूपी सिंह का कहना है कि सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है सभी तहसील के अधिकारियों से कह दिया गया है कि सभी जगह अपने अपने विभाग के अधिकारी लगा दे जो भी आवश्यक सामग्री हो उसे उपलब्ध करा लें और बाढ़ पर ध्यान दें । फिलहाल सभी लोग मुस्तैद है।
BY- Suresh Singh

Home / Mirzapur / 24 घंटें में 5 सेमी की दर से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो