उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना दल(एस) पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में जनपद के विकास कार्य को गति देकर उसे पूरा करवाया जाएगा।
इससे पूर्व निर्वाचन के बाद पहली दफे मिर्जापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर में जगह-जगह उनके काफिले को रोक कर कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता को फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान आशीष की पत्नी एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं। बता दें कि आशीष पहली बार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अनुप्रिया पटेल के 2014 में लोकसभा पहुंचने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अपना दल(एस) के साथ-साथ आशीष पटेल भी राजनीति में सफलता की बुलंदिया छूते चले गए।
By- सुरेश सिंह