scriptनितिन गडकरी पहुंचे मां विंध्यवासिनी धाम , जौनपुर को दस हाईवे, मिर्जापुर को 6 लेन पुल की सौगात | nitin gadkari on the visit of mirjapur and jaunpur | Patrika News
मिर्जापुर

नितिन गडकरी पहुंचे मां विंध्यवासिनी धाम , जौनपुर को दस हाईवे, मिर्जापुर को 6 लेन पुल की सौगात

नितिन गडकरी ने जौनपुर में कहा कि 2014 में जब मोदी जी सत्ता संभाली, तब राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 7643 किलोमीटर थी। 2024 में यह 13,000 किलोमीटर तक पहुंच गई है।जौनपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 10 हजार करोड़ रुपए की परियोजना का बटन दबाकर किया शिलान्यास किया।

मिर्जापुरMar 01, 2024 / 09:36 pm

anoop shukla

नितिन गडकरी पहुंचे मां विंध्यवासिनी धाम , जौनपुर को दस हाईवे, मिर्जापुर को 6 लेन पुल की सौगात

नितिन गडकरी पहुंचे मां विंध्यवासिनी धाम , जौनपुर को दस हाईवे, मिर्जापुर को 6 लेन पुल की सौगात

शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मिर्जापुर और जौनपुर के दौरे पर रहे। पहले मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने 2024 तक अमेरिका जैसी सड़कें बनाने का वादा किया था, जिसे पूरा किया है।
नितिन गडकरी ने मिर्जापुर के लिए गंगा नदी पर 6 लेन के पुल का शिलान्यास किया। 1750 करोड़ रुपए की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल, प्रदेश में मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल सहित भाजपा और अपना दल (एस) के कई नेता मौजूद रहे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री जौनपुर पहुंचे और 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 10 नेशनल हाइवेज प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने जौनपुर में कहा कि शहर को मुंबई जैसा बनाने का काम किया जाएगा। गडकरी ने जौनपुर में सड़क, पुल, ओवरब्रिज और हाइवे प्रोजेक्टस का शिलान्यास किया।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि हम जौनपुर को मुंबई जैसा बनाएंगे। कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यह एक दिन होकर रहेगा। हम भारत को विकसित बनाएंगे, समृद्ध बनाएंगे और इसी से हमारी ताकत बढ़ेगी।इसी के बाद नितिन गडकरी का कार्यक्रम समाप्त हो गया।
जौनपुर सिटी स्टेशन पर सर्विस लेन बनेगा, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जौनपुर सिटी स्टेशन ओवरब्रिज पर सर्विस रोड की मांग की गई है। यह काम भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। कहा कि हम किसानों को समृद्ध बनाने का काम कर रहे हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि जौनपुर शहर के अंदर 4 किमी की सड़क 100 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। यह काम भी जून में शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, बाइपास निर्माण से 3 घंटे का समय बचेगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि अकबरपुर से अयोध्या का रास्ता अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। मड़ियाहूं में 450 करोड़ की लागत से 8 किमी का ग्रीनफील्ड काम जुलाई से शुरू हो जाएगा। जौनपुर से प्रयागराज तक 3 बाइपास बनाए जाएंगे।
नितिन गडकरी ने जौनपुर में कहा कि 2014 में जब मोदी जी सत्ता संभाली, तब राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 7643 किलोमीटर थी। 2024 में यह 13,000 किलोमीटर तक पहुंच गई है।जौनपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 10 हजार करोड़ रुपए की परियोजना का बटन दबाकर किया शिलान्यास किया।

Home / Mirzapur / नितिन गडकरी पहुंचे मां विंध्यवासिनी धाम , जौनपुर को दस हाईवे, मिर्जापुर को 6 लेन पुल की सौगात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो