scriptसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बलराम यादव के घर में मचा कोहराम, घर के एक लड़के की डूबने से मौत | sp leader balram yadav nephew dead after drown in ganga river | Patrika News
मिर्जापुर

सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बलराम यादव के घर में मचा कोहराम, घर के एक लड़के की डूबने से मौत

सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बलराम यादव के घर में मचा कोहराम, घर के एक लड़के की डूबने से मौत

मिर्जापुरJun 27, 2018 / 05:02 pm

ज्योति मिनी

sp leader balram yadav nephew dead after drown in ganga river

सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बलराम यादव के घर में मचा कोहराम, घर के एक लड़के की डूबने से मौत

मिर्ज़ापुर. सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बलराम यादव के घर में कोहराम मचा हुआ है। चारों तरफ नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। शोक की लहर दौड़ गई है। रीने चीखने चिल्लाने की आवाज किसी को भी रोने पर विवश कर दे। दरअसल, मिर्जापुर में बलराम यादव के घऱ के एक लड़के इनके भतीजे की नदी में डूबने से मौत हो गई है।
बता दें कि,विंध्याचल मंदिर में परिवार के साथ मुंडन संस्कार कराने आये 17 वर्षीय दर्शरनार्थी की स्नान करते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने शव को बरामद किया। वहीं साथ में स्नान कर कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचाया। मृतक युवक पूर्व मंत्री बलराम यादव के परिवार का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। विंध्याचल में परिवार के साथ मुंडन संस्कार कराने आजमगढ़ के थाना अतरौलिया सेनपुर से आये दर्शरनार्थी उदित यादव 17 वर्ष पुत्र रामडवक यादव गंगा स्नान के दौरान डूब कर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार, परिवार के डेढ़ दर्जन लोग गाड़ी में सवार हो कर विंध्याचल बच्चे का मुंडन कराने आये थे। दर्शन से पहले पूरा परिवार गंगा स्नान करने पहुंचा। इस बीच उदित अपने दो साथियों शिवम 16 वर्ष और पीयूष 15 वर्ष के साथ गंगा स्नान करने लगा। नहाते समय तीनो गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद स्थानीय नाविक उसे बचाने के लिए आगे बढ़े मगर इससे पहले ही वह डूब चुका था। हालांकि दो युवकों को बचा लिया। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रोने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विंध्याचल पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविक और गोताखोर की मदद से घंटों बाद युवक के शव को बरामद कर लिया। उसे पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया गया। मृतक युवक सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री बलराम यादव के परिवार का सदस्य है।
घटना की जानकारी होने पर आजमगढ़ से बलराम यादव के पुत्र और अतरौलिया विधान सभा से विधायक संग्राम यादव के साथ उनके भाई और परिवार के कई लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता भी विंध्याचल अस्पताल पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव का कहना था कि, यह मृतक उदित पूर्व मंत्री का भतीजा था। परिवार के लोग शव को लेकर आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

Home / Mirzapur / सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बलराम यादव के घर में मचा कोहराम, घर के एक लड़के की डूबने से मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो