scriptविंध्य धाम में यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने टेका मत्था, कहा फिर बनेगी मोदी सरकार | speaker of up Assembly hridaya narayan dixit worship in vindhyachal | Patrika News
मिर्जापुर

विंध्य धाम में यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने टेका मत्था, कहा फिर बनेगी मोदी सरकार

उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश और प्रदेश के विकास से लिए बेहतर काम किया है

मिर्जापुरMar 25, 2019 / 11:07 pm

Ashish Shukla

up news

विंध्य धाम में यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने टेका मत्था, कहा फिर बनेगी मोदी सरकार

मिर्ज़ापुर. मां विंध्यवासिनी के दरबार में इन दिनों श्रद्दालुओं की तादात तेजी से बढ़ रही है। होली के पर्व पर छुट्टियों की वजह से फिर नवरात्र के पहले लोग पहुंचकर माता के दरबार में मत्था टेक रहे हैं और दर्शन पूजन कर रहे हैं। सोमवार को यूपी विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने मां का पूजन अर्चन किया। उन्होने लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को शक्ति प्रदान के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। उन्होने कहा भाजपा की सरकार ने देश और प्रदेश के विकास से लिए बेहतर काम किया है। उम्मीद है जनता एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करके उन्हे सत्ता की चाभी सौंपेगी। विधानसभा अध्यक्ष के दर्शन पूजन का कार्यक्रम पुरोहित धीरज मिश्र ने संपन्न कराया। इस अवसर पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं मझवां विधायक सूचिस्मिता मौर्य समेत भाजपा कार्यकर्ताओं में नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ,भावेश भट्ट, मनोरथ द्विवेदी, रोहित त्रिपाठी, अभिनव मिश्र, आशीष मिश्र, विनय दुबे , अनुपम दुबे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो