scriptचर्चित विधायक विजय मिश्रा की पत्नी घर से लापता, गनर ने दी पुलिस को जानकारी | Wife of famous MLA Vijay Mishra missing from home | Patrika News

चर्चित विधायक विजय मिश्रा की पत्नी घर से लापता, गनर ने दी पुलिस को जानकारी

locationमिर्जापुरPublished: Aug 14, 2020 10:22:41 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

चर्चित विधायक विजय मिश्रा की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा घर से लापता हो गईं। सरकारी गनर ने जब पुलिस अधिकारियों को यह जानकारी दी, तो पुलिस महकमे में हड़कम मच गया

चर्चित विधायक विजय मिश्रा की पत्नी घर से लापता, गनर ने दी पुलिस को जानकारी

चर्चित विधायक विजय मिश्रा की पत्नी घर से लापता, गनर ने दी पुलिस को जानकारी

मिर्जापुर. चर्चित विधायक विजय मिश्रा की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा घर से लापता हो गईं। सरकारी गनर ने जब पुलिस अधिकारियों को यह जानकारी दी, तो पुलिस महकमे में हड़कम मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर गनर ने जॉर्जटाउन पुलिस को उनके लापता होने की जानकारी दिया। आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तारी के डर से एमएलसी घर से अन्यत्र कही भूमिगत हो गयी है।
प्रयागराज के जॉजर्जटाउन इलाके में रहने वाली मिर्ज़ापुर-सोनभद्र से एमएलसी रामलली मिश्रा गुरुवार को घर से लापता हो गईं। उनके घर से लापता होने की जानकारी एमएलसी के साथ रहने वाले गनर ईश्वर चंद ने मिर्ज़ापुर आरआई गोरखनाथ सिंह को दिया।जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को दि गयी। उनके निर्देश के बाद गनर ने जार्जटाउन पुलिस को एमएलसी के लापता होने की जानकारी दिया।भदोही के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक की पत्नी हैं रामलली मिश्रा हाल ही में विधायक-एमएलसी और बेटे पर रिश्तेदार ने मकान में जबरदस्ती रहने और फर्म कब्जा करने का एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसमे शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार सक्रिय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो