scriptराम जेठमलानी से जुड़े 10 मामले, जो देश भर में रहे चर्चा का विषय | 10 controversies related to Ram Jethmalani | Patrika News

राम जेठमलानी से जुड़े 10 मामले, जो देश भर में रहे चर्चा का विषय

Published: Sep 10, 2017 09:53:00 am

Submitted by:

Mohit sharma

 देश के जाने माने वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी ने वकालत से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

 Ram Jethmalani

नई दिल्ली। देश के जाने माने वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी ने वकालत से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को जेठमलानी ने कहा कि पांच दिन बाद 95 साल के हो जाऊंगा। मैंने लंबा वक्त वकालत में गुजारा है। अब इस पेशे से अलग हो जाऊंगा। इसके साथ ही जेठमलानी ने ऐलान किया कि वह अब भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

राम जेठमलानी से जुड़े 10 चर्चित विवाद 

1 – 2009 में मोहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई एक किताब का विमोचन के समय राम जेठमलानी ने सबको यह कहकर चौंका दिया था कि भारत-पाकिस्तान विभाजन का मुख्य कारण मोहम्मद अली जिन्ना नहीं, बल्कि हरिचन्द्र नाम का एक कंजूस हिंदू था। यह किताब भाजपा नेता जसवंत सिंह ने लिखी थी। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां इस समारोह में उपस्थित थीं।

2- जेसिका लाल हत्याकांड में जब सभी ने मनु शर्मा को मुख्य आरोपी मान लिया था, तभी उसकी पैरवी में उतरे जेठमलानी ने सबको यह कह कर चौंका दिया कि ‘जेसिका की हत्या मनु शर्मा ने नहीं बल्कि एक लंबे सिख नौजवान ने की थी। यही नहीं उन्होंने इस बात के पुख्ता सबूत भी अपने पास होने का दावा किया था।

3- 93 साल की उम्र में उन्होंने पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वकील बनकर भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ अदालती मोर्चा संभाला। इस मामले की सुनवाई के दौरान जेठमलानी ने अरुण जेटली के लिए ‘क्रकÓ यानी धूर्त शब्द का इस्तेमाल किया था। अब उन्होंने केजरीवाल पर ही झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उनकी पैरवी से इनकार कर दिया है।

4- जेठमलानी साहब कई बार न्यायाधीशों को यह तक बोल देते हैं कि आपकी उम्र से ज्यादा तो मेरा वकालत का अनुभव है। उनकी इस बात का कोई *****ा भी नहीं मानता। हालांकि *****ा शायद इसलिए भी नहीं माना जाता क्योंकि यह बात सच भी है। सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की अधिकतम उम्र 65 साल हो सकती है, जबकि राम जेठमलानी का वकालत का अनुभव ही लगभग 77 साल है।

5 – अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में वे मंत्री बने और फिर एकमात्र ऐसे व्यक्ति भी जिसे उस मंत्रिमंडल से निकाला गया। यह भी माना जाता है कि अटल बिहारी वाजपेयी कभी भी राम जेठमलानी को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे।

6- जेठमलानी अंडरवल्र्ड डॉन हाजी मस्तान, शेयर बाजार घोटालों के आरोपित हर्षद मेहता और केतन पारेख, जेसिका लाल के हत्यारे मनु शर्मा, राजीव गांधी के हत्यारों, इंदिरा गांधी के हत्यारों, यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम बापू, अवैध खनन के आरोपित येदियुरप्पा और आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसी जयललिता समेत तमाम लोगों की पैरवी कर चुके हैं।

7 – राम जेठमलानी और विवादों का साथ सिर्फ उनकी वकालत तक ही सीमित नहीं है, उनके राजनीतिक बयान में काफी चर्चित रहे। वे ज्यादा समय भाजपा में शामिल रहे लेकिन अक्सर भाजपा की खिलाफत करते भी दिख।

8- जेठमलानी ने एक बार कहा था कि ‘भगवान राम एक बहुत ही गैर जिम्मेदार पति थे। मैं उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं करता। इस तरह के बयान देकर भी कई बार राम जेठमलानी ने विवाद खड़े किये हैं।

9- इसके साथ ही उन्होंने कभी अभिनेता धर्मेन्द्र को तो कभी किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर को सरेआम चूम कर सुर्खियां बनाई। शराब और महिलाओं से नजदीकियों के कारण भी राम जेठमलानी विवादास्पद बने रहे।

10- आप की अदालत प्रोग्राम में जब रजत शर्मा ने राम जेठमलानी से उनकी दो शादियों के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बेबाबी से जवाब देते हुए कहा था कि ‘हां मेरी दो बीवियां हैं। और मेरी दोनों बीवियां तुम्हारी एक बीवी से ज्यादा खुश है।

 

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो