scriptशादी के समय 33 फीसदी महिलाओं की आयु थी 18 वर्ष से कम | 33 percent women marries before legal age - Census 2011 | Patrika News
विविध भारत

शादी के समय 33 फीसदी महिलाओं की आयु थी 18 वर्ष से कम

जनगणना के
आंकड़ों के मुताबिक अधिकांश महिलाओं की शादी 25 साल की उम्र तक हो गई थी

Apr 03, 2015 / 10:58 am

अमनप्रीत कौर

नई दिल्ली। जनगणना 2011 के डेटा के अनुसार देश की एक-तिहाई महिलाओं ने 18 साल की कम उम्र में शादी की। वहीं इस मामले में पुरूषों की गिनती केवल 6 प्रतिशत है। आंकड़े यह भी बताते हैं कि देश में अधिकांश महिलाओं की शादी 25 साल की उम्र तक हो गई थी। वर्ष 2011 से चार साल पहले तक शादी के बंधन में बंधने वाली करीब 17 फीसदी महिलाएं और 3 प्रतिशत पुरूष 18 वर्ष से कम उम्र के थे।

अब से 20, 30 या करीब 40 साल पहले 50 फीसदी महिलाओं और 16 फीसदी पुरूषों की शादी 18 साल से कम की उम्र में कर दी गई थी। गौरतलब है कि देश में कानून शादी की उम्र लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 साल है। आंकड़े बताते हैं कि 20 से 29 साल की उम्र में शादी करने वाली महिलाओं में से करीब 92 प्रतिशत माहिलाओं की शादी 25 साल की उम्र तक हो गई थी।

पुरूषों की बात करें तो पिछले चार सालों में 26 वर्ष की उम्र में शादी करने वाले पुरूषों की संख्या एक तिहाई है, जबकि 22 प्रतिशत पुरूषों ने 20 से 30 साल की उम्र में शादी की। जनगणना का डेटा यह भी बताया है कि पहले के मुकाबले कुंवारों की संख्या भी बढ़ी है। वर्ष 2011 में 25 वर्ष से ज्यादा की आयु के करीब 6.4 प्रतिशत लोग कुंवारे रहे।

Home / Miscellenous India / शादी के समय 33 फीसदी महिलाओं की आयु थी 18 वर्ष से कम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो