scriptकर्नाटक के करवाड़ में पलटी नाव, नेवी ने बरामद किए 16 शव, राहत-बचाव का काम जारी | 6 people Dead after a boat capsized near Karwar Karnataka | Patrika News
विविध भारत

कर्नाटक के करवाड़ में पलटी नाव, नेवी ने बरामद किए 16 शव, राहत-बचाव का काम जारी

राहत बचाव के कार्य में मछुआरों और कोस्टगार्ड को लगा दिया है।

नई दिल्लीJan 21, 2019 / 06:40 pm

Kapil Tiwari

Boat Capsized

Boat Capsized

बेंगलुरु। कर्नाटक के करवाड़ इलाके में हुए एक बड़े हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को करवाड़ इलाके में एक नदी में नाव पलट गई। इस हादसे में 16 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि नाव में 22 लोग सवार थे, ऐसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। राहत-बचाव के काम में इंडियन नेवी और इंडियन कोस्टगार्ड की टीमें लगी हुई हैं।

लापता लोगों को ढूंढने में जुटे मछुआरे

जानकारी के मुताबिक, राहत बचाव का कार्य कई घंटों से चल रहा है। बाकि लोगों को सही सलामत बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने मछुआरों को लगा दिया है। मछुआरे और तटरक्षक बल ने अब तक 16 शव निकाल लिए हैं बाकि लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

 

https://twitter.com/ANI/status/1087331298060849153?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1087312535093534720?ref_src=twsrc%5Etfw
पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में भी हुआ था हादसा

अभी पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में भी नर्मदा नदी में एक नाव पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। नाव में कुल 60 लोग सवार थे। ये हादसा मकर सक्रांति के मौके पर हुआ था। नाव में सवार होकर लोग पूजा करने जा रहे थे।

Home / Miscellenous India / कर्नाटक के करवाड़ में पलटी नाव, नेवी ने बरामद किए 16 शव, राहत-बचाव का काम जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो