scriptभारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल, आजादी के नायकों की याद में प्रदर्शनी | 75 years of Quit India Movement exhibition in memory of freedom heroes | Patrika News
विविध भारत

भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल, आजादी के नायकों की याद में प्रदर्शनी

नेशनल आर्काइव ऑफ इंडिया में आयोजित इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि भारत छोड़ो आंदोलन के क्रांतिकारियों का पूरा दस्तावेज यहां मौजूद है।

Aug 09, 2017 / 10:54 pm

Prashant Jha

नई दिल्ली: भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर ऐतिहासिक दस्तावेजों को डिजिटल रूप में पाने और सुनने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। दिल्ली के नेशनल आर्काइव ऑफ इंडिया में आयोजित प्रदर्शनी में महात्मा गांधी द्वारा दिए गए भाषणों को सुना भी जा सकता है। बुधवार को केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने ‘करेंगे या मरेंगे चलो दिल्ली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्रदर्शनी में पूरा दस्तावेज मौजूद

नेशनल आर्काइव ऑफ इंडिया में आयोजित इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि भारत छोड़ो आंदोलन के क्रांतिकारियों का पूरा दस्तावेज यहां मौजूद है। जिसे दर्शकों के लिए खोला गया है। स्वंतत्रता सेनानी के दौरान किस नेताओं ने किस तरह से अंग्रजों को छक्के छुड़ाए थे। वह सब कुछ इस प्रदर्शनी में रखा गया है। 75 साल पूरे होने पर प्रदर्शनी लगाने का का मकसद न केवल लोगों को इतिहास से रू ब रू कराना बल्कि आज के परिवेश में आतंकवाद, गरीबी, अशिक्षा के प्रति समाज को जागरूक कराना है।
शहादत को भी प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया गया

भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कुछ नेताओं को शहीद भी होना पड़ा था। उन नेताओं के शहादत को भी प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया गया है। प्रदर्शनी में इसके अलावा कई अहम और जानकारियां दी गई है। प्रदर्शनी के जरिए स्वतंत्रता संग्राम को आसानी से भी समझा जा सकता है। प्रदर्शनी में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत से लेकर अंत तक की चीजों का वर्णन किया गया है। 
एक सितंबर तक चलेगी प्रदर्शनी

प्रदर्शनी उद्घटान के अवसर पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद को छोडऩे का संकल्प लिया जाए। जिससे कि देश से ये बुराइयां खत्म हो सकें। गौरतलब है कि प्रदर्शनी एक सितंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी को बेहतर तरीके से सजाया गया है। प्रदर्शनी खुलने के बाद लोगों के आने का सिलसिला जारी है। 

Home / Miscellenous India / भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल, आजादी के नायकों की याद में प्रदर्शनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो