script46 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, 3 महिलाएं | 9 naxalite surrendered, reward of 46 lack | Patrika News
विविध भारत

46 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, 3 महिलाएं

नक्सलियों के इस आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है

Feb 15, 2016 / 09:47 am

पुनीत पाराशर

Naxalite

Naxalite

नागपुर। रविवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि इन नक्सलियों पर 46 लाख रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। हथियार डालने वाले इन नक्सलियों में दो सैक्सन कमांडर और तीन महिलाएं शामिल हैं। नक्सलियों के इस आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक संभागीय समिति सदस्य सुनील रामजी मत्तामी भी है, जिसपर अकेले 16 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

पुलिस ने बताया कि सैक्सन कमांडर शिवा सत्तू भीम राजू नारोट और उसकी पत्नी राखी रेखा तिम्मा पर आठ-आठ लाख रुपये का ईनाम रखा गया था। टिप्पागढ़ दलम की सदस्य मीरा देव नारोट पर चार लाख रुपये का ईनाम था।

आत्मसमर्पण करने वाले अन्य विद्रोहियों में गट्टा दलम की सदस्य कमला, उर्फ रामनी राजी हिडको, डोडगे तुगे आत्रम, मंगू एड्रू मत्तामी, सोमी लाबू मुडी अतलामी और लक्ष्मण उर्फ लालू सोमा नारोट शामिल हैं। हर पर दो-दो लाख रुपये का ईनाम था।

Home / Miscellenous India / 46 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, 3 महिलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो