scriptमहादयी नदी जल विवाद: दिल्ली में पीएम से मिलेगा किसानों का दल, मामला सुलझने की उम्मीद | A delegation of farmers leave for Delhi to meet PM | Patrika News
विविध भारत

महादयी नदी जल विवाद: दिल्ली में पीएम से मिलेगा किसानों का दल, मामला सुलझने की उम्मीद

किसानों ने कहा कि दिल्ली में वो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलेंगे।

Jun 12, 2018 / 03:09 pm

Kiran Rautela

water

महादयी नदी जल विवाद: दिल्ली में पीएम से मिलेगा किसानों का दल, मामला सुलझने की उम्मीद

नई दिल्ली। कर्नाटक और गोवा के बीच महादयी नदी जल विवाद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है। काफी समय से चला आ रहा है महादयी नदी जल विवाद अब दिल्ली पहुंचने को तैयार है।
महादयी के पानी को लेकर कर्नाटक और गोवा के बीच विवाद

बता दें कि महादयी नदी के पानी पर कर्नाटक और गोवा के बीच काफी समय से टकराव चल रहा है।

पीएम से करेंगे मुलाकात
जानकारी है कि हुबली से किसानों का एक दल विवाद को लेकर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने निकल गए हैं। किसानों ने कहा कि दिल्ली में वो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलेंगे।
कन्नड़ समर्थक संगठनों ने किया था बंद का ऐलान

बता दें कि कुछ समय पहले भी मामले को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। यहां तक की विवाद सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग करते हुए कन्नड़ समर्थक संगठनों ने बंद का ऐलान किया जिससे कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन प्रभावित रहा था।
जनजीवन हुआ प्रभावित

कुछ सार्वजनिक सेवाओं के ठप पड़ने से कई इलाकों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ और सरकारी बसें सड़कों से नदारद भी रहीं थी।

https://twitter.com/hashtag/Karnataka?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ये है मामला

दरअसल, महादयी नदी के पानी पर विवाद कर्नाटक और गोवा के बीच है। विवाद उस वक्त ज्यादा गहराया जब 2010 में महादयी नदी ट्राइब्यूनल बना। इस पानी का ज्यादातर इस्तेमाल उत्तर कर्नाटक में होता है। ट्राइब्यूनल के फैसले के खिलाफ कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर की थी। मामले पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ट्राइब्यूनल के फैसले को सही ठहराया। जिसके बाद से लगभग पांच जिलों के किसान भड़क गए। किसानों का कहना था कि अब सिंचाई के साथ पीने के लिए भी पानी नहीं मिल हा रहा है। तब से आए दिन ये मामला आग की तरह फैल ही रहा है।

Home / Miscellenous India / महादयी नदी जल विवाद: दिल्ली में पीएम से मिलेगा किसानों का दल, मामला सुलझने की उम्मीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो