scriptदहेज के केस में फंसी राधे मां फरार, विदेश भागने का शक | Accused of dowry, Radhe Maa flown to abroad! | Patrika News
विविध भारत

दहेज के केस में फंसी राधे मां फरार, विदेश भागने का शक

खुद को देवी बताने वाली राधे में बताई जा रही है फरार, मुंबई पुलिस जारी कर सकती है लुक आउट नोटिस

Aug 07, 2015 / 11:00 am

सुभेश शर्मा

radhe maan

radhe maan

मुंबई। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां फरार बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि राधे मां विदेश भाग सकती है। मुंबई पुलिस राधे मां के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है। मुंबई की एक महिला ने राधे मां पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। बोरीवली पुलिस ने राधे मां सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि वह राधे मां सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

पीडि़ता ने बताया कि उसके सास-ससुर राधे मां के अनुयायी हैं। राधे मां ने उसके सास-ससुर को दहेज मांगने के लिए उकसाया। राधे मां के कहने पर सास-ससुर उसे शारीरिक और मानसिक यंत्रणा देने लगे। मुंबई की एक महिला वकील ने भी राधे मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला वकील का कहना है कि राधे मां भक्तों के साथ अश्लील व्यवहार करती है। महिला वकील राधे मां के दराबर में शामिल हो चुकी है। एक समाचार चैनल से बातचीत में महिला वकील ने कहा कि लोगों को बेवकूफ बनाकर राधे मां ने अरबों रुपए की संपत्ति एकत्रित कर ली है।

संत समाज भी राधे मां के खिलाफ हो गया है। द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती ने मांग की है कि राधे मां को नासिक के कुंभ में शामिल नहीं होने दिया जाए। मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा, राधे मां को शाही स्नान में हिस्सा लेने का कोई अधिकार नहीं है। राधे मां को आम श्रद्धालुओं की तरह स्नान करना चाहिए। राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक गांव में हुआ था। उसका असल नाम सुखविंदर कौर है।

सुखविंद कौर की शादी पंजाब के ही व्यापारी सरदार मोहन सिंह से हुई थी। शादी के बाद एक महंत से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद वह परिवार के साथ मुंबई आ गई और अपना नाम राधे मां रख लिया। राधे मां के दुनिया भर में भक्त हैं। बताया जाता है कि अमरीका,कनाडा और जापान में भी राधे मां के आश्रम हैं। राधे मां लाखों रुपए के गहने पहनती है। मुंबई,दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में राधे मां के नाम पर ट्रस्ट चलते हैं।

Home / Miscellenous India / दहेज के केस में फंसी राधे मां फरार, विदेश भागने का शक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो