scriptनयनतारा के बाद अशोक वाजपेयी ने भी अकादमी पुरस्कार लौटाया | After nayantara Sahgal, Ashok Vajpeyi give back Sahitya Akademi award | Patrika News
विविध भारत

नयनतारा के बाद अशोक वाजपेयी ने भी अकादमी पुरस्कार लौटाया

वाजपेयी ने देश में साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिशों पर PM नरेंद्र मोदी की चुप्पी के विरोध में साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने की घोषणा की है।

Oct 07, 2015 / 04:06 pm

शक्ति सिंह

ashok vajpeyi

ashok vajpeyi

नई दिल्ली। हिन्दी के प्रख्यात लेखक एवं संस्कृति कर्मी अशोक वाजपेयी ने कन्नड़ साहित्यकार एम.एम कलबुर्गी की हत्या एवं देश में दक्षिणपंथी ताकतों द्वारा साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिशों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के विरोध में साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने की घोषणा की है। उनसे पहले मंगलवार को अंग्रेजी की मशहूर लेखिका एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की भानजी नयनतारा सहगल ने भी अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिया था।



कलबुर्गी की हत्या के बाद से अब तक कन्नड़ तथा हिन्दी के सात लेखक पुरस्कार लौटा चुके हैं। हिन्दी के प्रसिद्ध कहानीकार उदय प्रकाश ने भी कुछ दिन पहले अपना अकादमी पुरस्कार लौटा दिया था। ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति रहे वाजपेयी ने कहा कि वह मोदी सरकार के कार्यकाल में साम्प्रदायिक घटनाओं की वृद्धि से काफी चिन्तित हैं। एक तरफ कुलबुर्गी जैसे लेखकों की हत्या हो रही है तो दूसरी तरफ गोमांस की अफवाह पर अखलाक को जान से मार दिया जा रहा है और प्रधानमंत्री ऎसे मामलों में चुप्पी साधे हैं। उनके मंत्री रोजाना ऎसे भड़कीले बयान दे रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री कुछ बोलते तक नहीं। अब देश के लेखकों और बुद्धिजीवियों को अपना स्टैंड लेने का समय आ गया है।



उन्होंने कहा कि कई लेखक बहुत व्यथित हैं और वे भी पुरस्कार लौटाना चाहते हैं। उनकी ऎसे कई लेखकों से बात हुई है और उन्होंने मुझे टेलीफोन पर अपनी व्यथा कही है। वाजपेयी ने कहा कि वह जल्द ही साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को पत्र लिखकर अपने पुरस्कार को लौटाने की औपचारिक जानकारी उन्हें दे देंगे।

अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भीयहाँ क्लिक करें

Home / Miscellenous India / नयनतारा के बाद अशोक वाजपेयी ने भी अकादमी पुरस्कार लौटाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो