scriptअगस्ता वेस्टलैंड: 5 दिन की CBI रिमांड में क्रिश्चियन मिशेल, दुबई से भारत लाया गया | Agusta westland case christian mitchell court cbi updates | Patrika News
विविध भारत

अगस्ता वेस्टलैंड: 5 दिन की CBI रिमांड में क्रिश्चियन मिशेल, दुबई से भारत लाया गया

संयुक्त प्रगतीशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय 2010 में अगस्ता वेस्टलैंड से वीवीआईपी के लिए 12 हेलिकॉप्टर्स की खरीद का सौदा हुआ था। मंगलवार रात बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से भारत लाया गया है।

Dec 05, 2018 / 04:13 pm

Prashant Jha

christian mitchell

अगस्ता वेस्टलैंड: आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की अदालत में पेशी, दुबई से भारत लाया गया

नई दिल्‍ली: 3600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड डील में फरार अपराधी क्रिश्चियन मिशेल को आखिरकार कानूनी जद्दोजहद के बाद भारत लाया गया। पटियाला हाउस कोर्ट में मिशेल को पेश किया गया। जहां कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। मिशेल से सीबीआई पूछताछ करेगी। बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से भारत लाया गया है। ऑपरेशन ‘यूनिकॉर्न’ के तहत मिशेल को दुबई से दिल्ली प्रत्यार्पित किया गया। दरअसल सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट से मिशेल की रिमांड मांगी थी। सीबीआई ने कहा मिशेल के खिलाफ जांच चल रही है लेकिन उन्हें इस मामले में मिशेल से विस्तार से पूछताछ करनी है। जिसपर कोर्ट ने मिशेल को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

 

https://twitter.com/hashtag/ChristianMichel?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AgustaWestland?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
2010 में सौदा हुआ था रद्द

भारतीय वायुसेना के लिए 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदे जाने का है। संयुक्त प्रगतीशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय 2010 में अगस्तावेस्टलैंड से वीवीआईपी के लिए 12 हेलिकॉप्टर्स की खरीद का सौदा हुआ था। सौदा 3,600 करोड़ रुपए का था।
सौदे में रिश्वत की बात भी आई सामने

जांच में पता चला कि करीब 360 करोड़ रुपए रिश्वतखोरी व कमीशन के तौर पर खर्च हुए। इसके बाद यूपीए सरकार ने फरवरी 2010 में डील रद्द कर दी थी। मामले की पड़ताल करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साल 2016 में आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें बताया गया था कि क्रिश्चियन मिशेल को 225 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर दिए गए। मामला इटली की एक कोर्ट में भी पहुंचा। इसमें बताया गया कि कंपनी की तरफ से करीब 125 करोड़ रुपये भारतीय अफसरों व नेताओं को ‌दिए गए थे। मिलान कोर्ट ने कंपनी के चीफ जी. ओरसी को दोषी ठहराया। उन्हें साढ़े चार साल की सजा सुनाई गई।

Home / Miscellenous India / अगस्ता वेस्टलैंड: 5 दिन की CBI रिमांड में क्रिश्चियन मिशेल, दुबई से भारत लाया गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो