मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व उमियाधाम 1,000 करोड़ रुपये की परियोजना है और यह मंदिर इस समुदाय की दो प्रमुख उप-जातियों में से एक कड़वा पाटीदार की कुल देवी उमिया माता को समर्पित है। इस मंदिर परिसर के भीतर ही एक अस्पताल और चिकित्सा सुविधाएं, खेल और सांस्कृतिक केंद्र, शिक्षा संस्थान और महिला-पुरुष छात्रावास भी निर्मित किए जाएंगे।