विविध भारत

अमरनाथ यात्रियों के लिए ढाल बने ITBP के जवान, पहाड़ से गिर रहे थे जानलेवा पत्थर

Amarnath Yatra का चौंकाने वाला वीडियो
अमरनाथ यात्रियों के लिए ढाल बन गए ITBP जवान
1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलती है अमरनाथ यात्रा

Jul 04, 2019 / 10:22 pm

Chandra Prakash

अमरनाथ यात्रियों के लिए पहाड़ से गिर रहे पत्थर के आगे ढाल बन ITBP जवान

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा पर निकाले श्रद्धालु खुशी खुशी बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें, इसके लिए इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ( ITBP jawan) के जवान दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ मुश्किल वक्त में फरिश्ते की भूमिका भी अदा कर रहे हैं। Amarnath yatra का इसका एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है।

9 सेकेंड का हैरान करने वाला वीडियो

ITBP ने नौ सेकेंड का एक चौंकाने वाला वीडियो ट्वीट किया है। इसमें जब श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बालटाल बेस कैंप ( Baltal Base Camp ) से आगे बढ़ रहे थे, तभी पहाड़ियों में भूस्खलन हो गया। ये देख यात्रियों का जत्था तो घबरा गया लेकिन आईटीबीपी के जवानों ने हैरान करने वाला कदम उठाया।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में गांधी परिवार नहीं होगा शामिल, सोनिया के साथ राहुल गांधी जाएंगे अमरीका

https://twitter.com/hashtag/Amarnath?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

श्रद्धालुओं के लिए शील्ड बन गए जवान

बालटाल मार्ग तैनात जवान पहाड़ियों से गिरते पत्थर टुकड़ों के आगे दीवार की तरह खड़े हो गए। बगैर खुद की परवाह किए वे शील्ड (कवच) बन गए, ताकि श्रद्धालुओं को चोट ना आ सके। जवानों ने अगर मानव श्रृंखला बनाकर ये कदम न उठाया होता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी, क्योंकि दूसरी ओर गहरी खाई भी थी।

गुरमीत राम रहीम ने चली एक और चाल, अचानक वापस ली अपनी पैरोल याचिका

45 दिन चलती अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से शुरू हुई, जो 45 दिन बाद, 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी। दुर्गम पहाड़ियों की श्रृंखला में स्थित अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर है। हर साल गुफा में बनने वाली बर्फ की विशाल संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है।

Home / Miscellenous India / अमरनाथ यात्रियों के लिए ढाल बने ITBP के जवान, पहाड़ से गिर रहे थे जानलेवा पत्थर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.