26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई अलर्टः अमृतसर में धमाके के बाद दिल्ली में बढ़ी निरंकारी भवन की सुरक्षा

अमृतसर के राजासांसी गांव में बम धमाका, हाई अलर्ट पर दिल्ली। तलाशी अभियान हुआ शुरू।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Nov 2018, 1:23 PM IST

amritsar

हाई अलर्टः अमृत सर में धमाके के बाद दिल्ली में बढ़ी निरंकारी भवन की सुरक्षा

नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर स्थित राजासांसी क्षेत्र के आदिवाल गांव में बम धमाका हुआ है। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जबिक 8 लोग घायल हुए हैं। इस दहला देने वाले हादसे के तुरंत बाद राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली स्थित निरंकारी भवन में भी सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। आपको बता दें कि राजासांसी गांव के निरंकारी भवन में ही धमाका हुआ है। चश्मदीदों की माने तो बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात लोगों को बम फेंकर इस घटना अंजाम दिया है।


मौके पर मौजूद लोगों ने कहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने यहां पर निरंकारी भवन में बम फेंका जिसके बाद वहां भीषण धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक भयंकर विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई है। हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक इस धमाके को लेकर किसी भी आतंकी संगठन ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जानकारों की माने तो ये साजिश आतंकियों की हो सकती है।


ग्रेनेड हमले की आशंका
फिलहाल अमृत सर में इस बड़े धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों में जान और माल को लेकर असुरक्षा का खतरा लग रहा है। पंजाब पिछले कई दिनों से हाई अलर्ट पर था। यहां लंबे समय से किसी भी बड़ी घटना या हादसे की आशंका बनी हुई थी। हुआ भी कुछ ऐसा ही रविवार के दिन सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था कि अचानक निरंकारी भवन के पास एक बाइक पर सवालर होकर दो लड़के आए और उन्होंने बम फेंकर इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। शुरुआती जानकारी से ये बात सामने आ रही है कि ये हमला ग्रेनेड से किया गया है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी पुष्टि नहीं की गई गई।


घायलों को अस्पताल में किया भर्ती
इस बम धमाके में घायल 8 लोगों को पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि एक महीने के अंदिर पंजाब में ये दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले दशहरे के दिन अमृतसर एक्सप्रेस लोगों को रौंदती हुई निकल गई थी जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।