scriptआंध्र प्रदेश: रहस्यमय बीमारी से 290 लोग बीमार, एक की मौत | Andhra Pradesh: One dead due to mysterious illness, 290 people sick | Patrika News

आंध्र प्रदेश: रहस्यमय बीमारी से 290 लोग बीमार, एक की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Dec 06, 2020 11:48:05 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

आंध्र प्रदेश के एलुरू में फैल रही एक रहस्यमय बीमारी।
140 से अधिक रोगी उपचार के बाद अस्पतालों से घर जा चुके हैं।

Andhra Pradesh
नई दिल्ली। एक तरफ देश में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच आंध्र प्रदेश में एक रहस्यमय बीमारी ने सनसनी मचा दी है। आंध्र प्रदेश के एलुरू में फैल रही इस बीमारी से रविवार को एक व्यक्ति की जान चली गई और करीब 292 लोग इससे बीमार पड़ गए।
ट्रंप के गलत फैसले के कारण उन्हें हार मिली, मोदी ने समय पर लिया फैसला: जेपी नड्डा

एलुरू कस्बे के कई हिस्सों में रह रहे लोगों को मिर्गी या बेहोशी जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती करा गया है। पश्चिम गोदावरी जिले में चिकित्सा और स्वास्थ्य अफसरों ने कहा कि 140 से अधिक रोगी उपचार के बाद अस्पतालों से घर जा चुके हैं।
वहीं अन्य लोगों की हालत को स्थिर है। अभी तक इस बीमारी के बारे में पता नहीं चल सकता है। इसकी वजह के बारे में नहीं पता चला है। जिसमें लोग अचानक से चक्कर आने के बाद बेहोश हो रहे हैं। विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में 45 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। इन्हें अचानक चक्कर आने और दौरे पड़ने लगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो