scriptAndhra Pradesh: पुलिस ने 13 लाख रुपये का गुटका जब्त किया, चार गिरफ्तार | Andhra Pradesh: Police seize Gutka worth Rs 13 lakh | Patrika News
विविध भारत

Andhra Pradesh: पुलिस ने 13 लाख रुपये का गुटका जब्त किया, चार गिरफ्तार

Highlights

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में इससे पहले 54 लाख रुपये की 5.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था।
आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी तरह के चबाने वाले गुटका और तब्बाकू पर बैन लगा रखा है।

नई दिल्लीNov 02, 2020 / 05:29 pm

Mohit Saxena

gutka ban

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में छापेमारी।

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कृष्णा जिले में सोमवार को पुलिस ने 13 लाख रुपये का गुटका जब्त किया। वहीं 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरतलब है आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में 54 लाख रुपये की 5.5 किलोग्राम गांजाकि राज्य में गुटके पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस जगह-जगह रेड मारकार गुटके को जब्त कर रही है। इससे पहले पुलिस ने आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में 54 लाख रुपये की 5.5 किलोग्राम गांजा, प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट और 6.3 लाख रुपये नकद जब्त किया था।
https://twitter.com/ANI/status/1323208857682784256?ref_src=twsrc%5Etfw
इस संबंध 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। वहीं 30 अगस्त को पेड़ा कासनी की पुलिस टीम ने एक गुटका और पान मसाला बनाने वाली इकाई के कार्यालय पर छापा मारकर लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित गुटके को जब्त किया था। खाद्य सुरक्षा अधिनियमों के तहत आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी तरह के चबाने वाले गुटका और तब्बाकू पर बैन लगा रखा है। इस तरह के समानों को जब्त करने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।

Home / Miscellenous India / Andhra Pradesh: पुलिस ने 13 लाख रुपये का गुटका जब्त किया, चार गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो