scriptअसम में बाढ़ की वजह से तीन और की मौत, अब तक 24 मरे, मुंबई में लगातार बारिश | assam : 3 more died in flood, more state in danger zone landsliding | Patrika News
विविध भारत

असम में बाढ़ की वजह से तीन और की मौत, अब तक 24 मरे, मुंबई में लगातार बारिश

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को तीन और लोगों की जान बाढ़ की वजह से चली गई और लाखों लोग फंसे हैं। बचाव में सेना उतरी।

नई दिल्लीJun 23, 2018 / 11:24 am

Mazkoor

असम,नगालैंड,मणिपुर,महाराष्‍ट्र,मुंबई

असम में बाढ़ की वजह से तीन और की मौत, अब तक 24 की मरे, मुंबई में लगातार बारिश

दिसपुर/मुंबई : पूर्वोत्‍तर के तमाम राज्‍यों में बाढ़ का कहर जारी है। मणिपुर, नगालैंड की स्थिति गंभीर बनी हुई है तो असम का हाल भी बुरा है। मुंबई और कोंकण, गोवा में बारिश ने लोगों को बेहाल कर रखा है। इन इलाकों के कई शहर नदी जैसा नजारा पेश कर रहे हैं।

असम में तीन की मौत
असम प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को बाढ़ की वजह से तीन और लोगों की मौत हो गई। इस राज्‍य में बाढ़ की वजह से अब तक कुल 24 की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब भी राज्य के 5 जिलों में 3.67 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनके बचाव में राहत कार्य चल रहे हैं। सिर्फ पिछले 24 घंटे में बाढ़जनित घटनाओं की वजह से 3 लोगों की जान चली गई है। पूर्वोत्‍तर के कई राज्‍य केंद्र से मदद मांग चुके हैं।

बाढ़ के कारण हो रहे हैं भूस्‍खलन
बता दें कि असम की हालत बहुत बुरी होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कच्छार में दो लोगों की मौत हो चुकी है तो करीमगंज जिले एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्राधिकारण ने बताया कि इस साल बाढ़ के पहले दौर से ही तबाही मच गई है और अब तक मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। इनमें तीन लोग बाढ़ की वजह से हुए भूस्‍खलन में अपनी जान गंवा बैठे। धेमाजी , होजाई , कच्छार , करीमगंज और हैलकांडी जिलों में 3.67 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इसके अलावा मणिपुर, नगालैंड में भी बाढ़ में लाखों लोग फंसे हैं।

सेना लगी है बचाव कार्य में
बता दें कि असम, नगालैंड मणिपुर आदि पूर्वोत्‍त्‍र के राज्‍यों में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ का कहर लोग झेल रहे हैं। कई इलाकों में पानी घुसने के बाद मदद के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमों को बुला लिया गया है। सेना ने कई इलाकों से हजारों की संख्या में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, लेकिन लाखों लोग अब भी फंसे हैं। हालांकि हालांकि राज्य सरकार के अनुसार बीते कुछ दिनों में पानी के स्तर में गिरावट आई है।

महाराष्‍ट्र लगातार बारिश से बेहाल, रेड अलर्ट
दूसरी तरफ शनिवार तड़के साढ़े चार बजे से महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही देश के कई राज्यों समेत मुंबई में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था। मौसम विभाग ने पूरे महाराष्‍ट्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Home / Miscellenous India / असम में बाढ़ की वजह से तीन और की मौत, अब तक 24 मरे, मुंबई में लगातार बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो