नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। लगातार दो महीने एम्स में इलाज के बाद गुरुवार को 93 वर्ष की उम्र ने उन्होंने अपने नश्वर शरीर को छोड़ दिया। तीन बार प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी को 27 मार्च, 2015 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उस वक्त आई तस्वीरों के बाद उनकी कोई अन्य तस्वीर सरकार या किसी भी एजेंसी ने जारी नहीं किया।