scriptइस पूर्व सीएम के काफिले पर हमला, भाजपा पर लगा गंभीर आरोप | attack on ex cm caravan | Patrika News
विविध भारत

इस पूर्व सीएम के काफिले पर हमला, भाजपा पर लगा गंभीर आरोप

त्रिपुरा के पूर्व सीएम के काफिले पर हमला हुआ है।

नई दिल्लीNov 17, 2018 / 01:19 pm

Kaushlendra Pathak

kafila

इस पूर्व सीएम के काफिले पर हमला, भाजपा पर लगा गंभीर आरोप

नई दिल्ली। बड़ी खबर त्रिपुरा से आ रही है। बताया जा रहा है कि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के काफिल पर हमला हुआ है। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला

यह हमला शुक्रवार को हुआ। जानकारी के मुताबिक, अगरतला से 25 किलोमीटर दूर सिपाहिजाला जिले में माणिक सरकार के काफिले पर हमला हुआ। जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त ये सभी लोग एक सभा से लौट रहे थे। इस हमले के बाद सीपीएम भाजपा पर हमलावर हो गई। सीपीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला कराने का आरोप भाजपा पर लगाया है। सीपीएम ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इस हमले के पीछे भाजपा समर्थित गुंडों का हाथ होने का आरोप लगाया लगाया है। सीपीएम की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि भाजपा समर्थित गुंडों ने ये हमला किया और वे सभास्थल पर पहले से ही मौजूद थे। वहां से वापस लौटते हुए उन्होंने काफिले पर हमला किया। जबकि बीजेपी प्रवक्ता अशोक सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज किया और इस घटना की कड़ी निंदा की है।
hmla
भाजपा ने कही यह बात

अशोक सिन्हा ने कहा कि जिसने भी यह घिनौना काम किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के साथ पूर्व वित्त मंत्री भानुलाल साहा, सोनामुरा विधायक श्यामल चक्रवर्ती, पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साहिद चौधरी और कमलासागर के विधायक नारायण चौधरी को पुलिस ने वहां से निकाला और अगरतला वापस ले जाया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Home / Miscellenous India / इस पूर्व सीएम के काफिले पर हमला, भाजपा पर लगा गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो