scriptबिहार: छठ महापर्व के अलग-अलग हादसों में 5 की मौत, कई घायल | Bihar: 5 killed in separate accidents of Chhath Mahaparv | Patrika News
विविध भारत

बिहार: छठ महापर्व के अलग-अलग हादसों में 5 की मौत, कई घायल

छठ के दौरान बिहार के दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत
समस्तीपुर के हसनुपर में सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ पर मंदिर की एक दीवार गिर गई
दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए

Nov 03, 2019 / 01:09 pm

Mohit sharma

g_1.png

नई दिल्ली। लोकआस्था के महापर्व छठ के दौरान बिहार के दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि समस्तीपुर के हसनुपर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ पर मंदिर की एक दीवार गिर गई।

इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए।

महाराष्ट्र: शिवसेना ने किया 170 विधायकों के समर्थक का दावा, इस बार सीएम हमारा

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

हसनपुर के थाना प्रभारी चंद्रकांत ने आईएएनएस को बताया कि बड़गांव स्थित एक तालाब में छठ पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में व्रती अपने परिजन के साथ उदीयमान सूर्य की अराधना को लेकर जुटे थे।

इसी दौरान तालाब से सटे एक मंदिर की दीवार गिर गई जिसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नासा: नील आर्मस्ट्रॉन्ग को चांद पर सुनाई दी थी अजान, जाने क्या है सच्चाई?

https://twitter.com/ANI/status/1190836640081596416?ref_src=twsrc%5Etfw

इससे पूर्व शनिवार की रात छठ महापर्व के दौरान औरंगाबाद स्थित सूर्यनगरी देव में सूर्य मंदिर में मची भगदड़ में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई।

हादसे में कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छठ के सायंकालीन अघ्र्य के दौरान शनिवार को देर शाम औरंगाबाद के देव में लगने वाले मेला में मची भगदड़ के कारण करीब सात-आठ लोग घायल हो गए। भीड़ में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई।

संजय राउत बोले सरेंडर नहीं करेगी शिवसेना, भाजपा को पुलिस, पैसे, धाक से बनानी पड़ेगी सरकार

https://twitter.com/hashtag/ChhathPuja?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

मून मिशन: चांद पर हवा के बिना कैसे लहराया झंडा? सामने आया सच

मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के प्रिंस कुमार (4) और पटना के बिहटा निवासी रिंकू कुमारी (7) के रूप में की गई है। घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि देव सूर्य मंदिर में छठ के दौरान लाखों लोगांे की भीड़ उमड़ती है।

 

Home / Miscellenous India / बिहार: छठ महापर्व के अलग-अलग हादसों में 5 की मौत, कई घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो