scriptसेना प्रमुख बिपिन रावत का बयान, 2024 तक भारत बन जाएगा डिफेंस इंडस्ट्री | Bipin Rawat big statement india become defence industry | Patrika News
विविध भारत

सेना प्रमुख बिपिन रावत का बयान, 2024 तक भारत बन जाएगा डिफेंस इंडस्ट्री

41वें डीआरडीओ सम्मेलन में बोले सेना प्रमुख
2024 तक 35 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट करने में सक्षम होगा भारत

Oct 18, 2019 / 06:26 pm

धीरज शर्मा

370_waseem_andrabi_hindustan_tim_1569421418.jpg
नई दिल्ली। भारत में अब हथियारों के साथ लड़ाकू विमानों का निर्माण तेजी से हो रहा है। वो दिन दूर नहीं जब हमारा देश डिफेंस इंडस्ट्री के रूप में जाना जाएगा। ये बात सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कही। उन्होंने कहा कि अब हम धीरे-धीरे एक एक्सपोर्ट करने वाली डिफेंस इंडस्ट्री बन रहे हैं और हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट जो वर्तमान में महज 11,000 करोड़ रुपये के क्षेत्र में है। वह 2024 तक बढ़ेगा और लगभग 35,000 करोड़ रुपये सालाना हो जाने की उम्मीद है।
दरअसल रावत स्वदेशी रक्षा उपकरण निर्यातक संघ के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्के साथ नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह मौजूद थे। ये कार्यक्रम दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ।
बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर हो गया कुछ ऐसा कि पीएम मोदी और शाह समेत कई नेताओं ने शुरू किया मंथन

https://twitter.com/ANI/status/1185064638687264768?ref_src=twsrc%5Etfw
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि हम सामूहिक सैन्य क्षमता में विश्वास रखते हैं। जरूरी नहीं कि एक राष्ट्र के पास सारी क्षमता हो। हमें एक-दूसरे से सीखना है।
सेना प्रमुख ने इस दौरान सशस्त्र बलों में स्वदेशी प्रौद्योगिकी को व्यापक रूप से शामिल करने की वकालत भी की। उन्होंने कहा कि भारत अगला युद्ध देश में ही विकसित हथियार प्रणालियों और उपकरणों के साथ लड़ेगा और जीतेगा भी।

Home / Miscellenous India / सेना प्रमुख बिपिन रावत का बयान, 2024 तक भारत बन जाएगा डिफेंस इंडस्ट्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो