नई दिल्ली। देश में लंबे अरसे से शहरों, कस्बों, सड़कों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की एक अजीब सी मुहिम चल रही है। मसलन कभी हरियाणा के गुड़गांव का नाम बदलकर गुरूग्राम कर दिया जाता है। तो कभी यूपी के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन कर दिया जाता है। तो कभी दिल्ली के औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया है। यूपी के इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर भी प्रयाग करने की कोशिश जारी है, इसी बीच बीजेपी ने एक नेता ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत लिखकर देश की राजधानी दिल्ली और कई अन्य स्थानों का नाम बदलने की मांग की है। पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अश्वनी उपाध्याय की मांग है कि दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ कर दिया जाए, जो महाभारत काल में हुआ करता था।