27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में न घुसने देने पर भाकियू नेता बोले- “क्‍या हम पाकिस्‍तान या बांग्‍लादेश चले जाएं?”

उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सीमा पर हजारों किसानों के आंदोलन ने मंगलवार को उस समय हिंसक रूप धारण कर लिया जब उन्होंने बेरीकेडिंग तोड़ने और अपने ट्रैक्टरों से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 2 Oct 2018, 1:28 PM IST

news

दिल्ली में न घुसने देने पर भाकियू नेता बोले- "क्‍या हम पाकिस्‍तान या बांग्‍लादेश चले जाएं?"

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सीमा पर हजारों किसानों के आंदोलन ने मंगलवार को उस समय हिंसक रूप धारण कर लिया जब उन्होंने बेरीकेडिंग तोड़ने और अपने ट्रैक्टरों से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोलों का उपयोग करना पड़ा। एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई में कई लोग घायल हो गए जिनमें एक प्रदर्शनकारी बेहोश हो गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने 'लाठीचार्ज' भी किया।

...जब नौकर की सिगरेट चुराने पर आत्मग्लानि से भर गए थे गांधी, किया था आत्महत्या का प्रयास

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के अध्‍यक्ष नरेश टिकैत ने कहा ''हमें यहां (यूपी-दिल्‍ली बॉर्डर) पर क्‍यों रोका गया है? किसान नेता ने कहा कि रैली बेहद अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रही थी। बावजूद इसके हमें दिल्ली में दाखिल नहीं होने दिया गया। अगर हम अपनी समस्‍याओं के बारे में अपनी सरकार को नहीं बताएंगे तो किसे बताएंगे? क्‍या हम पाकिस्‍तान या बांग्‍लादेश चले जाएं?"

LIVE: किसान क्रांति पदयात्रा: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर फोर्स और किसानों की भिंड़त, लाठी चार्ज में कई घायल

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर ने 'शास्त्री' इसलिए रखा था अपना उपनाम, शादी में मिला था चरखा

पूर्ण ऋण माफी और विद्युत दरों में कमी सहित अन्य मांगों को लेकर 'किसान क्रांति यात्रा' के बैनर तले हरिद्वार से चलकर दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने गाजियाबाद सीमा पर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी 10 दिवसीय यात्रा भारतीय किसान यूनियन की अगुआई में शुरू की थी। प्रदर्शनकारी मंगलवार को उत्तर प्रदेश - दिल्ली की सीमा पर पहुंच गए। प्रदर्शन को देखते हुए दोनों प्रदेशों की सीमा पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया और राष्ट्रीय राजधानी में कुछ इलाकों में धारा 144 भी लागू कर दी गई थी।