scriptबढ़ती जा रही चोटी काटने की घटनाएं, स्कूल-कॉलेज हुए बंद | braid cutting incidents are increasing schools and colleges closed | Patrika News
विविध भारत

बढ़ती जा रही चोटी काटने की घटनाएं, स्कूल-कॉलेज हुए बंद

कश्मीर घाटी में चोटी कटवा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को प्रदर्शन का ऐलान किया गया था।

Oct 12, 2017 / 05:37 pm

ashutosh tiwari

braid cutting
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में इन दिनों आतंकवाद और आजादी के अलावा एक और मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। चोटी कटवा के बढ़ते आतंक को लेकर अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कश्मीर घाटी में चोटी कटवा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। इस दौरान ऐहतियातन सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर घाटी में अब तक सौ से ज्यादा चोटी कटने की घटनाएं हो गई हैं। वहीं मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।
जानकारी देने वाले को 6 लाख का इनाम
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के बाद अब जम्मू-कश्मीर में चोटी कटवा का आंतक जारी है। चोटी कटवा के बढ़ते आतंक को देखते हुए लोगों में पुलिस के प्रति नारजगी बढ़ती जा रही है।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को 6 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले पुलिस ने चोटी कटवा की जानकारी देने पर तीन लाख का इनाम रखा था। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक चोटी काटने की घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति के बारे में सूचना देने या उसे पकड़वाने में सहायता करने की राशि दोगुनी कर छह लाख रुपये कर दी गई है। सूचना देने वाले शख्स या लोगों का नाम और अन्य जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक?
वहीं मामले में मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि लोग ध्यान अकर्षित करने के लिए ऐसा कदम उठा रहे हैं। यह एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है जिसका नाम मास हिस्टीरिया है। मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक गायब होने की शक्ति मिलने की अफवाह जैसे मैसेज इन घटनाओं को और बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चोटी काटने की घटना से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।

Home / Miscellenous India / बढ़ती जा रही चोटी काटने की घटनाएं, स्कूल-कॉलेज हुए बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो