scriptशादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने मांग लिया तलाक, वजह हैरान कर देगी! | Bride Started Asking For Divorce after one day of marriage | Patrika News
विविध भारत

शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने मांग लिया तलाक, वजह हैरान कर देगी!

बीते शुक्रवार को ही पंजाब के राजपुरा के एक गुरुद्वारा में विवाह की रस्म अदा की गई। इसके बाद दुल्हन डबवाली में दूल्हे के घर पर आ गई। शनिवार दिन में शादी की पार्टी का डबवाली के ही एक निजी पैलेस में आयोजन भी हुआ…

Jul 18, 2017 / 10:41 am

राहुल

Bride Started Asking For Divorce after one day of

Bride Started Asking For Divorce after one day of marriage

दूल्हा-दुल्हन की शादी को अभी एक ही दिन हुआ था कि अचानक नई-नवेली दुल्हन ने पति से तलाक मांग लिया। आप जब तलाक की वजह जानेंगे तो शायद आप भी हैरान रह जाएं! बीते शुक्रवार को ही पंजाब के राजपुरा के एक गुरुद्वारा में विवाह की रस्म अदा की गई। इसके बाद दुल्हन डबवाली में दूल्हे के घर पर आ गई। शनिवार दिन में शादी की पार्टी का डबवाली के ही एक निजी पैलेस में आयोजन भी हुआ। 
one day after marriage, bride started asking for divorce
यह है मामला-
– हरियाणा डबवाली के रहने वाले युवक हरदीप सिंह का उसके एक रिश्तेदार ने चंडीगढ़ में रहने वाली ज्योति नाम की लड़की के साथ रिश्ता करवाया था। 
– रिश्ता करीब एक माह पहले हुआ था। 
– जिसके बाद लड़का और लड़की की कई बार मुलाकात और बातचीत भी हुई। 
one day after marriage, bride started asking for divorce
शादी की पार्टी में दुल्हन का बदला मूड-
– डबवाली में जब शादी की पार्टी का आयोजन हो रहा था तब ही दुल्हन का मूड अचानक बदल गया। 
– इसके बाद उसने इस शादी को मानने से इनकार करते हुए दूल्हे के साथ रहने से मना कर दिया। 

बताई हैरान कर देने वाली वजह-
one day after marriage, bride started asking for divorce
– लड़के वालों की मानें तो जब उन्होंने दुल्हन से बात की तो उसने बताया कि उसे उनका घर पसंद नहीं है। 
– परेशान होकर लड़के वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
– हालांकि दुल्हन ने पुलिस की मौजूदगी में दिए अपने बयानों में कहा है कि वह इस शादी से खुश नहीं है। 
– दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दुल्हन इनकार करती रही। 
– करीब दो घंटों के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन ने लिखित में अपना बयान दिया कि वो दूल्हे के साथ नहीं रहना चाहती।

Home / Miscellenous India / शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने मांग लिया तलाक, वजह हैरान कर देगी!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो