विविध भारत

Delhi: सदर बाजार में मकान गिरने से कई लोग दबे, तीन गंभीर रूप से घायल, बचाव अभियान जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा
सदर बाजार इलाके में मकान गिरने से मलबे में कई लोग दबे

Feb 09, 2021 / 12:11 pm

धीरज शर्मा

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बड़ा हादसा

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बड़ा हदासा हो गया। मंगलवार को एक मकान गिरने से कई लोग मलबे में दब गए।
अब तक इस मलबे में दबे 5 लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं शुरुआती जानकारी में पता चला है कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर टेंडर की टीम पहुंच गई। फिलहाल 6 फायर टेंडर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है।
राज्यसभा में गुलामनबी आजाद का जिक्र कर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- तब रुक नहीं रहे थे आजाद के आंसू

https://twitter.com/ANI/status/1359021890694569985?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह दिल्ली की सुबह धुंद और घने कोहरे के बीच हुई। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही। पालम एयरपोर्ट से लेकर सिंघू बार्डर समेत कई इलाकों में हालात ये थे कि दो फीट दूरी का देखना भी मुश्किल हो रहा था।

Home / Miscellenous India / Delhi: सदर बाजार में मकान गिरने से कई लोग दबे, तीन गंभीर रूप से घायल, बचाव अभियान जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.