23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / राज्यसभा में गुलामनबी आजाद के नाम पर भावुक हुए PM Modi, सबके सामने किया सैल्यूट

राज्यसभा में गुलामनबी आजाद के नाम पर भावुक हुए PM Modi, सबके सामने किया सैल्यूट

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों की विदाई के मौके पर किया संबोधित गुलामनबी आजाद के जिक्र पर भावुक हुए पीएम मोदी बोले- उनका विकल्प मैच करना काफी मुश्किल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 9 Feb 2021, 11:31 AM IST

PM Modi

गुलाम नबी आजाद को सदन में सैल्यूट करते पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा ( Rajyasabha ) में सांसदों की विदाई के मौके पर संबोधित किया। पीएम ने कहा कि श्रीमान गुलाम नबी आजाद जी, श्रीमान शमशेर सिंह जी, मीर मोहम्मद फैयाज जी, नादिर अहमद, मैं आप चारों महानुभावों को इस सदन की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद करता हूं।

आपके अनुभव, आपके ज्ञान का सदन को और देश को लाभ देने के लिए और आपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान के लिए आपके योगदान दिया उसके लिए आपका शुक्रिया।

लालकिला बवाल का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

कांग्रेस नेता गुलामनबी आजाद का जिक्र करते वक्त पीएम मोदी भावुक हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे चिंता इस बात की है कि गुलाम नबी जी के बाद जो भी इस पद को संभालेंगे, उनको गुलाम नबी जी से मैच करने में बहुत दिक्कत पड़ेगी। क्योंकि गुलाम नबी जी अपने दल की चिंता करते थे, लेकिन देश और सदन की भी उतनी ही चिंता करते थे।

पीएम ने कहा कि मैं अपने अनुभवों और स्थितियों के आधार पर गुलाम नबी आजाद जी का सम्मान करता हूं। मुझे यकीन है कि उनकी दया, शांति और राष्ट्र के लिए प्रदर्शन करने का अभियान उन्हें हमेशा चलता रहेगा।

शिवसेना का अमित शाह पर तीखा हमला, बोला- आपसे तो कोंकण के भूत भी नहीं डरते

आजाद के आंसू रुक नहीं रहे थे
प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलाम नबी जब सीएम थे, तो मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री था। इस दौरान हमारे बीच गहरी निकटता रही। एक बार गुजरात के कुछ यात्रियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, 8 लोग उसमें मारे गए। सबसे पहले गुलाम नबी जी का मुझे फोन आया। उनके आंसू रुक नहीं रहे थे।