scriptअस्थि विसर्जन पर बेतुका बयान देकर फंसे केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, केस दर्ज | case against union minister satyapal singh at haridwar cjm court | Patrika News
विविध भारत

अस्थि विसर्जन पर बेतुका बयान देकर फंसे केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, केस दर्ज

गंगा में अस्थियां विसर्जित करने के संबंध में बयान देने वाले केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह पर हरिद्वार में केस दर्ज हुआ है।

Dec 22, 2017 / 09:41 pm

Chandra Prakash

satyapal singh
देहरादून। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह पर केस दर्ज हुआ है। सत्य खिलाफ हरिद्वार के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में एक मुकदमा दायर किया गया है। सत्यपाल सिंह ने हाल ही में अपने हरिद्वार दौरे के समय गंगा में अस्थियां विसर्जित करने और जल समाधी देने की परम्परा पर रोक लगाने सम्बन्धी बयान दिया था।

कोर्ट पहुंच गए पुरोहित
सत्यपाल सिंह के इस बयान पर तीर्थ पुरोहितों और हिन्दू धर्मावलम्बियों में रोष फैल गया था। इसी बयान को लेकर तीर्थ पुरोहित सागर वशिष्ठ ने केन्द्रीय राज्य मंत्री के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर करते हुए हिन्दुओं में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया।

दारु अंदर, गंदगी बाहर
इससे पहले भी कई सत्यपाल सिंह अपने विवादित और बेतुके बयानों की वजह से चर्चा में आ चुके हैं। हाल ही में यूपी के बड़ौत नगरपालिका परिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण में कहा कि हमें अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी और नशा खोरी के खिलाफ भी आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि दारू जब अंदर जाती है तब गंदगी बाहर आती है, इसलिए नशाखोरी से बचना चाहिए।

Home / Miscellenous India / अस्थि विसर्जन पर बेतुका बयान देकर फंसे केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो