बता दें कि चेंग ली का जन्म चीन में ही हुआ, लेकिन जब वह 9 साल की थीं, तब आस्ट्रेलिया चली गई थीं। वह सिंगल मदर दो बच्चों की मां हैं। उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य आस्ट्रेलिया में ही रहते हैं। चेंग ली पत्रकार के साथ-साथ बिजनेस से भी जुड़ी हैं। पहले वह बिजनेस ही करती थीं, मगर बाद में उन्होंने पूरी तरह पत्रकारिता को ही पेशा बना लिया और चीन में शिफ्ट हो गईं। वह सीजीटीएन चैनल में बिजनेस एंकर के तौर पर काम कर रही थी, तभी उनके अचानक गायब होने की खबर आई। हालांकि, कुछ दिनों बाद उनकी नजरबंदी की खबर आई और अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। उन्हें किसी तरह की कानूनी मदद भी नहीं लेने दी गई।